देश

मतदान के 48 घंटे के भीतर संबंधित आंकड़े जारी करने की मांग वाली याचिका पर Supreme Court सुनवाई को तैयार

Lok Sabha Election 2024: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के समक्ष एक याचिका दायर की गई है, जिसमें चुनाव आयोग (Election Commission) को लोकसभा चुनाव 2024 में डाले गए वोटों की संख्या सहित सभी मतदान केंद्रों पर मतदान के अंतिम प्रमाणित डेटा को 48 घंटों के भीतर सार्वजनिक करने का निर्देश देने की मांग की गई है.

यह याचिका एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) की ओर से दाखिल की गई है. सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर जल्द सुनवाई को तैयार हो गया है. अब याचिका पर 17 मई को सुनवाई होगी.

ADR ने दायर की है याचिका

ADR ने 2019 में एक जनहित याचिका दायर की थी, जिसके बाद एक अंतरिम अर्जी दायर की है. याचिका में मांग की गई है कि चुनाव खत्म होने के बाद सभी मतदान केंद्रों के फॉर्म 17C भाग-1 की स्कैन की गई कॉपी का प्रकाशन मतदान खत्म होने के 48 घंटे के भीतर करें, जिसमें डाले गए वोटों के प्रामाणिक आकंड़े शामिल हो.


यह भी पढ़ें :अकाउंट में महज 7 रुपये और लड़ रहे लोकसभा चुनाव, जानिए कौन हैं चौथे चरण के सबसे गरीब प्रत्याशी


याचिका में क्या मांग की गई है

याचिका में कहा गया है कि पूर्ण संख्या में अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्र और मतदान केंद्र के आंकड़ों ने उक्त डेटा की शुद्धता के विषय में चिंताएं और सार्वजनिक संदेह बढ़ा दिया है. 30 अप्रैल की प्रेस विज्ञप्ति में प्रकाशित डेटा, 19 अप्रैल और 26 अप्रैल के प्रकाशित डेटा के साथ तुलना की जाती है, तो लगभग 6 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई देती है.

आगे कहा गया है कि चुनाव आयोग द्वारा डाले गए वोटों की पूर्ण संख्या जारी करने के साथ-साथ डाले गए वोटों के आकंड़े जारी करने में अनुचित देरी के कारण मतदाताओं के मन में प्रारंभिक डेटा और 30 अप्रैल को जारी किए गए डेटा के बीच तेज वृद्धि के बारे में आशंकाएं पैदा हो गई हैं.

चुनाव आयोग ने 30 अप्रैल को लोकसभा चुनावों के पहले दो चरणों के लिए मतदाता वोटिंग का डेटा जारी किया था, जो 19 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान के 11 दिन बाद और 26 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान के 4 दिन बाद प्रकाशित किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामला; तीस हजारी कोर्ट ने बानीत सिंह तलवार को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा

तीस हजारी कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार बानीत…

1 minute ago

टाटा विवाद में पारसी समाज की एंट्री; पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर लगाई गुहार, कहा- बचाएं टाटा की विरासत

पारसी समुदाय के प्रमुख संगठनों ने टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

3 minutes ago

दिल्ली के स्कूल में दर्दनाक हादसा: 12वीं की छात्रा ने कैंपस में लगाई आग, मौके पर हुई मौत

Delhi School Incident: दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल एवं बालिका विद्यालय में 12वीं…

5 minutes ago

CJP नेता सौरभ दास से SEM ने मांगा दिल्ली निवास प्रमाण पत्र

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने दिल्ली निवास का…

6 minutes ago

भयानक प्लेन क्रैश! चार पायलटों की मौत, पतंग की तरह भिड़े विमान; सामने आया वीडियो

Philippines Plane Crash: फिलीपींस के फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान दो SF-260 सैन्य…

12 minutes ago

त्रिपुरा के आदिवासी युवक से बदसलूकी का आरोप, कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर इन्फ्लुएंसर को भेजा

Tripura tribal youth case: दिल्ली में त्रिपुरा के एक आदिवासी युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार…

24 minutes ago