देश

MUDA घोटाला: प्राधिकरण के अध्यक्ष और सिद्दारमैया के विश्वासपात्र मैरीगौड़ा ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) की ओर से जमीन आवंटन में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बीच प्राधिकरण के अध्यक्ष के. मैरीगौड़ा ने बुधवार को अपना इस्तीफा दे दिया है. वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के विश्वासपात्र माने जाते हैं. मैरीगौड़ा ने बेंगलुरु के विकास सौध में शहरी विकास विभाग की सचिव दीपा चोलन को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

कथित तौर पर सीएम सिद्दारमैया के निर्देश पर इस्तीफा सौंपा गया है. इस्तीफा देने से पहले मैरीगौड़ा ने मुख्यमंत्री से उनके कावेरी स्थित आवास पर मुलाकात की. इस्तीफा देने के बाद मैरीगौड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, मैंने इस्तीफा दे दिया है. मुडा की जांच चल रही है और इसे जारी रहने दीजिए. मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा कि यह घोटाला है या नहीं. जांच चल रही है और सच्चाई सामने आ जाएगी.”

इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि उन पर इस्तीफा देने का कोई दबाव नहीं था. उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा,

“मुख्यमंत्री सिद्दारमैया हमारे नेता हैं और हम 40 साल से साथ हैं. उन्होंने मुझे तालुक और जिला पंचायतों का अध्यक्ष बनाया था. सीएम ने हमें कभी भी अवैध काम करने के लिए नहीं कहा. मुडा मामले में भी सीएम ने कोई दबाव नहीं डाला.”

मैरीगौड़ा ने दावा किया, “मुझे दो बार स्ट्रोक आ चुका है. मैं स्वस्थ नहीं हूं. मैंने पद पर बने रहने में असमर्थता जताते हुए इस्तीफा दे दिया है. यह भी सच नहीं है कि शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश ने मुझ पर इस्तीफा देने के लिए दबाव डाला है.” हाल ही में सीएम सिद्दारमैया की पत्नी पार्वती ने मुडा से उन्हें आवंटित 14 प्लॉट को अपनी इच्छा से वापस कर दिया था.

बता दें कि इससे पहले, जब मैरीगौड़ा मैसूरु में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, तब उनके समर्थकों ने उनका विरोध किया था. सीएम के समर्थकों ने आरोप लगाया था कि मैरीगौड़ा की वजह से सिद्दारमैया को परेशानी हुई.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

25 minutes ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

28 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

39 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

41 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

49 minutes ago