देश

मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ रुपये की रखी डिमांड

एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है. मुकेश अंबानी को उनके ऑफिशियल ईमेल आईडी पर ये धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. मुकेश अंबानी के आधिकारिक ईमेल पर ये धमकी भरा मेल 27 अक्टूबर को आया था. जिसके बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने गांवदेवी पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई है.

मुकेश अंबानी को भेजा गया धमकी भरा ईमेल

अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं बता दें कि धमकी भरे ईमेल में लिखा गया है कि ” अगर 20 करोड़ रुपये नहीं दिए तो हम तुम्हें जान से मार देंगे. हमारे पास इंडिया में बेस्ट शूटर्स हैं.”

मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस

धमकी भरा ईमेल आने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिसमें IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि ईमेल के लिए जिस IP अड्रेस का इस्तेमाल किया गया है, उसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें- UNGA में इजरायल का भारत ने किया समर्थन, वोटिंग से खुद को रखा दूर, चर्चा के दौरान हमास पर करारा प्रहार

इससे पहले भी मुकेश अंबानी को मिल चुकी है धमकी

बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है. इससे पहले मुकेश अंबानी को इसी साल फरवरी में नागपुर में पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके एक व्यक्ति ने एंटीलिया को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. मुकेश अंबानी देश के सबसे बड़े उद्योगपति हैं. जिसको लेकर उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से चौकन्नी रहती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago