मनोरंजन

Tejas Box Office Collection Day 1: कंगना रनौत की फिल्म ने पहले दिन ही तोड़ा दम, किया इतने का कलेक्शन

Tejas Box Office Collection Day 1: कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ आखिरकार शुक्रवार, 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. यह साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. पहले दिन फिल्म ने धीमी शुरुआत की और बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. कंगना रनौत के साथ तेजस में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाख नायर अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.

पहले दिन का कलेक्शन

रिपोर्ट के अनुसार, तेजस ने पहले दिन सिर्फ 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. जो एक्सपेक्टेशन से बहुत कम है. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म पहले दिन 2-3 करोड़ का कलेक्शन कर सकती थी. कंगना रनौत की तेजस इंडिया में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी बहुत कम हुई है. हालांकि ये नंबर वीकेंड पर बढ़ सकता है.

भारतीय वायु सेना के बीच हुई स्क्रीनिंग

इस बीच, तेजस की टीम ने भारतीय वायु सेना के ऑडिटोरियम में वरिष्ठ भारतीय वायु सेना अधिकारियों और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग रखी. इस पल में, कंगना ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और सीओएएस जनरल मनोज पांडे के साथ तेजस टीम की कुछ सीन शेयर किया.

‘तेजस’ का मुकाबला इन फिल्मों से

बॉक्स ऑफिस पर आज सिर्फ ‘तेजस’ अकेले रिलीज नहीं हुई है कंगना रनौत की इस मूवी के अलावा बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की पॉपुलर फिल्म ’12th फेल’ (12th Fail) और हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस निमृत कौर की ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ जैसी फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. उस हिसाब से कहीं न कहीं ‘तेजस’ के बॉक्स ऑफिस पर प्रभाव पड़ता दिखा है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago