यूटिलिटी

Puja Special Train: दिवाली-छठ पर अब घर जाने में नहीं होगी परेशानी! चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में अब अपने घर से दूर रहने वाले लोग अपने घर जाएगें लेकिन ट्रेनों में भीड़ के चलते लोगो को जगह नहीं मिल पाता है. लेकिन रेलवे हर साल त्योहारों के सीजन में को ध्यान में रखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करती है. इस साल दीपावली व छठ पूजा के मौके पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. बता दें कि इस फेस्टिवल पटना-आनंद विहार, सहरसा-नई दिल्ली सहित कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.

इन रूट पर चलेंगी ट्रेन

तो आइए जानते है कि किस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है. भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 28 अक्टूबर को सुबह 10.00 बजे भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी में 08478 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर स्पेशल 1 नवंबर को सुबह 06.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी. यह ट्रेन गोमो, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी. 05658 गुवाहाटी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 28 अक्टूबर को 14.00 बजे गुवाहाटी से प्रस्थान करेगी और 30 अक्टूबर को 00.25 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी में, यह आनंद विहार टर्मिनल से 00.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14.00 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी. यह ट्रेन बरौनी, पाटलिपुत्र, डीडीयू जंक्शन के रास्ते चलेगी.

02383 कोलकाता-दिल्ली स्पेशल 28 अक्टूबर को 16.55 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में, 02384 दिल्ली-कोलकाता स्पेशल 3 नवंबर को 23.55 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेगी और 00.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी. यह ट्रेन धनबाद, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी. 03201 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 29 अक्टूबर को 16.00 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी में यह आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 11.40 बजे खुलेगी और अगले दिन 2 नवंबर को शाम 05.00 बजे पटना पहुंचेगी. यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी. 04002 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल 10, 11, 13, 14 और 16 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से 23.55 बजे खुलेगी और अगले दिन 15.45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में 04001 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 11, 12, 14, 15 और 17 अक्टूबर को 18.45 बजे पटना से खुलेगी और अगले दिन 10.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी. 04022 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल 10, 11, 13, 14 और 16 अक्टूबर को नई दिल्ली से 15.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.30 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में 04021 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल 11, 12, 14, 15 और 17 अक्टूबर को 19.00 बजे सहरसा से रवाना होगी और अगले दिन 20.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय, खगड़िया, सिमरी बख्तियारपुर के रास्ते चलेगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago