देश

महाशिवरात्रि पर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश अंबानी के साथ सोमनाथ मंदिर में की पूजा, ट्रस्ट को दिया 1.51 करोड़ रु का दान

महाशिवरात्रि के अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा की. इस दौरान उनके साथ उनके बेटे और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी मौजूद रहे. मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रु दान किए. सोमनाथ मंदिर में दर्शन पूजन की तस्वीरें भी सामने आई हैं. मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी ने मंदिर में पूजा की और अभिषेक किया. वहीं मंदिर के पुजारी ने उन्हें चंदन का लेप चढ़ाया.

पिता-पुत्र ने श्रद्धा के साथ सोमनाथ महादेव का अर्चन-वंदन किया. महाशिवरात्रि के अवसर पर मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को ₹1.51 करोड़ का दान दिया. वहीं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पी.के. लाहिड़ी और सचिव योगेंद्रभाई देसाई ने उनका स्वागत किया. बारह ज्योतिर्लिंगों में पहला सोमनाथ ज्योतिर्लिंग गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित है.

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर बना रहा है विशेष संयोग, जानें इस दिन की कथा और खास उपाय

देशभर में महाशिवरात्रि की धूम

देश भर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई. सुबह से देश के विभिन्न राज्यों में स्थित मंदिरों के बाहर भगवान भोले के भक्तों का तांता लगा था. ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ भक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया. भक्‍तों ने भोलेनाथ पर बेलपत्र और जल चढ़ा कर उनकी आराधना की.

-भारत एक्सप्रेस
कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago