खेल

VIDEO: ‘राम के छोले-भटूरे’, कोहली का रिएक्शन… द्रविड़ की हंसी, मैच के बीच दिखा गजब नजारा

Virat Kohli’s reaction: विराट कोहली दिल्ली में हो और वो ‘राम के छोले-भटूरे’ ना खाए भला ऐसा कभी हुआ है जो अब होगा. कई बार अपने इस फेवरेट फूड का जिक्र कर चुके किंग कोहली एक बार फिर अपने आपको इसे खाने से नहीं रोक पाए. लज़ीज खाना दिल्ली वालोंदिल्लीवासी की पहली पंसद है. तो विराट कोहली कैसे पीछे रह सकते हैं. पूर्व भारतीय कप्तान हेल्थ और फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन इसके साथ ही वो चटकदार खाने के शौकीन भी हैं. दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में कोहली का भोजन के प्रति प्रेम सभी ने देखा. सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक क्लिप में कोहली को ग्राउंड स्टाफ द्वारा खाना तैयार होने की बात कहने पर उनका गजब रिएक्शन आया.

द्रविड़ की हंसी, मैच के बीच दिखा गजब नजारा

अब यह तो आप जानते ही हैं कि पूर्व कप्तान विराट कोहली को दिल्ली के छोले-भटूरे कितने ज्यादा पसंद हैं या उन्हें इसकी कितनी ज्यादा कमी खलती है. कोहली ने कई इंटरव्यू में अपने पसंदीदा भोजन के बारे में पूछे जाने पर रोहणी की एक दुकान के छोले-भटूरे का जिक्र किया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले जा रहे मैच के दौरान जब कोहली को छोले-भटूरे मिलते हैं, तो उनकी प्रतिक्रिया किसी छोटे बच्चे की तरह होती है. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट और शेयर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG Women’s T20 WC: भारत ने जीता टॉस, दोनों टीमों की सेमीफाइनल पर नजर

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक क्लिप में, कोहली को ग्राउंड स्टाफ द्वारा खाना तैयार होने की बात कहने पर शानदार प्रतिक्रिया देते हुए देखा जा सकता है. विराट उस समय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ एक गहन बातचीत में लगे हुए थे, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि भोजन परोसे जाने के लिए तैयार है, तो मूड में बदलाव देखा गया.

विराट कोहली के विकेट पर भड़के फैंस

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली एक अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेब्यू करने वाले मैथ्यू कुहनेमैन ने विराट को LBW आउट किया. लेकिन अंपायर के इस डिसीजन के बाद दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में बड़ा विवाद हो गया है. दरअसल विराट कोहली को जिस तरह से आउट दिया गया, उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. फैन्स ही नहीं बल्कि खुद विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ पूरी तरह से इस डिसीज को लेकर नाराज नजर आए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago