खेल

IND W vs ENG W: रेणुका ने रच दिया इतिहास, स्विंग और जबरदस्त लाइन-लेंग्थ के सामने इंग्लिश बैटर्स सहमे, झटके 5 विकेट

IND W vs ENG W Women’s T20 World Cup: रेणुका ठाकुर ने चल रहे महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ शानदार पांच विकेट लेकर भारतीय क्रिकेट के इतिहास की किताबों में अपना नाम लिख लिया. रेणुका महिला टी-20 वर्ल्ड कप में पांच विकेट लेने वाली पहली भारतीय तेज गेंदबाज और दूसरी भारतीय हैं. प्रियंका रॉय जो एक लेग स्पिनर थीं उन्होंने 2009 में महिला टी-20 वर्ल्ड कप में पांच विकेट लिए थे. रेणुका का स्पेल जिसमें उन्होंने पांच विकेट लिए और केवल 15 रन दिए. भारतीय गेंदबाज (पुरुष या महिला) द्वारा मेगा इवेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है. रॉय ने 5 विकेट लिए थे लेकिन 16 रन दिए थे.

पुरुषों के टी20 विश्व कप में अब तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने पांच विकेट नहीं लिए हैं. मीरपुर में 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट लेने और सिर्फ 11 रन देने के बाद रविचंद्रन अश्विन के पास एक पुरुष भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ आंकड़े का रिकॉर्ड है.

टी20 विश्व कप में भारतीयों द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

-रेणुका सिंह – 5/15 – 2023
-प्रियंका रॉय – 5/16 – 2009
-आर अश्विन – 4/11 – 2014
-डायना डेविड – 4/12 – 2010
-हरभजन सिंह – 4/12 – 2012

ये भी पढ़ें: VIDEO: ‘राम के छोले-भटूरे’, कोहली का रिएक्शन… द्रविड़ की हंसी, मैच के बीच दिखा गजब नजारा

4 ओवर में महज 15 रन देकर झटके 5 विकेट

टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भारत की मीडियम पेसर रेणुका ठाकुर ने इतिहास रच दिया. रेणुका ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 ओवर में महज 15 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. रेणुका ठाकुर ने अपने पहले ही ओवर से विकेट लेने का सिलसिला शुरू किया और अंतिम ओवर में उन्होंने और ज्यादा कहर बरपाया. रेणुका ठाकुर की स्विंग और जबरदस्त लाइन-लेंग्थ के सामने इंग्लिश बैटर्स सहमे हुए नजर आए.

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND: हरमनप्रीत कौर (C), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (WK), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह

ENG: हीथर नाइट (C), सोफिया डंकली, डेनी व्याट, एलीस कैप्सी, नेटली सीवर-ब्रंट, एमी जोन्स, केथरीन सीवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन और लौरेन बेल

पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड टॉप पर काबिज

पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम दूसरे नंबर पर है, जबकि इंग्लैंड टीम टॉप पर काबिज हैं. दोनों टीमों के बराबर 4-4 पॉइंट्स हैं, लेकिन इंग्लिश टीम का नेट रनरेट काफी बेहतर है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago