देश

पूर्व मंत्री के पिता की हत्या के मामले में हुआ बड़ा खुलासा; चौंकाने वाली वजह आई सामने, 4 गिरफ्तार

Mukesh Sahani Father’s Murder Case: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आई है. इसी के साथ ही हत्या की वजह भी खुल गई है. पुलिस ने दावा किया है कि ब्याज पर लिए गए पैसों के लेनदेन में इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

बता दें कि घटना को लेकर मंगलवार (16 जुलाई) की शाम को पुलिस की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसमें तमाम जानकारी मीडिया से शेयर की गई. पुलिस ने छानबीन में तमाम जानकारी हासिल की है.

ये भी पढ़ें-Bihar News: पूर्व मंत्री के पिता की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घर पर क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

पुलिस ने बताया कि मृतक जीतन सहनी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से जो फुटेज मिला है उसमें दिख रहा है कि रात के करीब 10.30 से 11:00 बजे के बीच चार लोग घर के अंदर घुसे थे. कुछ देर घर के अंदर रहने के बाद ये लोग बाहर निकल गए. इन लोगों को चिह्नित कर हिरासत में लिया गया और इनसे पूछताछ की जा रही है.

गौरतलब है कि मुकेश सहनी के पिता की लाश बीते मंगलवार (16 जुलाई) की सुबह उनके घर (दरभंगा के सुपौल) से मिली थी. उनकी हत्या सोमवार (15 जुलाई) की रात की गई थी. हत्या को लेकर पहले आशंका जताई जा रही थी कि लूटपाट और चोरी की नीयत से भी हत्या की जा सकती है. अब पुलिस को अहम सुराग मिले हैं.

चार लोगों में से दो ने लिया था पैसा

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पूर्व की हिस्ट्री, मोबाइल डिटेल्स, देर रात्रि में घर में जाने का कारण, मृतक जीतन सहनी के साथ लेनदेन आदि बिंदुओं को लेकर पुलिस ने पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ की गई तो वहीं अन्य लोगों से भी इसके बारे में पूछताछ की गई. इस पर सामने आया है कि पकड़े गए संदिग्धों में से दो ने जीतन साहनी से ब्याज पर पैसा उधार लिया था. हालांकि पुलिस अभी भी कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

जानकारी ये भी सामने आई है कि चार लोगों में से एक ने अपनी बाइक जीतन सहनी के पास पैसों के बदले गिरवी में रख दी थी. बताया जा रहा है कि ये लोग रात में इसी बाइक को छुड़ाने के लिए आए थे. तो वहीं ये भी बात सामने आई है कि इनमें से दो लोगों के साथ जीतन सहनी की दो दिन पहले कहासुनी भी हुई थी और तभी दोनों संदिग्धों को उन्होंने सबक सिखाने की धमकी दी थी. ऐसे में ये कहा जा रहा है कि हत्या के पीछे का यही सब कारण है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

14 minutes ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

31 minutes ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

47 minutes ago

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’: मेट्रो सेवाएं रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…

55 minutes ago

दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन सेवाएं ठप करने पर SC सख्त, अवमानना याचिका पर कल स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…

1 hour ago