देश

मुख्तार अंसारी का निधन, बांदा की जेल में पड़ा था दिल का दौरा, मऊ-गाजीपुर में धारा 144 लागू

Mukhtar Ansari passes away: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का निधन हो गया. जेल के बैरक में बेहोश पाए जाने के बाद उन्हें दुर्गावती मेडिकल काॅलेज लाया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया था. इससे पहले 26 मार्च को भी उन्हें इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था. इसके साथ ही मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लगाई गई है.

वहीं उसके बेटे उमर अंसारी के अनुसार दिन में भी एक बार मुख्तार बेहोश हुआ था. उसने बताया कि दोपहर 3 बजे उनके पिता ने उन्हें फोन पर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी. उसके भाई अफजाल अंसारी ने कहा कि अभी तक परिवार के पास उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी नहीं है. इस बीच मुख्तार के वकील भी मेडिकल काॅलेज पहुंचे हैं. हालांकि जेल प्रशासन ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है.

26 मार्च को भी खराब हुई थी तबीयत

बता दें कि इससे पहले 26 मार्च को भी मुख्तार की तबीयत बिगड़ गई थी. उस दौरान भी उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था. हालांकि अफजाल अंसारी ने दावा किया कि जेल में उन्हें 2 बार खाने में जहर दिया गया है. इससे पहले 21 मार्च को बाराबंकी कोर्ट में डिजिटल काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में मुख्तार के वकील ने कहा था कि उन्हें जेल में धीमा जहर दिया जा रहा है. जिससे उनकी हालत बिगड़ती जा रही है. उसके वकील ने कहा कि जेल में मुख्तार की जान को खतरा है.

मुख्तार पर अलग-अलग राज्यों में 60 मामले

मऊ विधानसभा सीट से कई बार विधायक रह चुके मुख्तार विभिन्न मामलों में कई बार जेल की सजा सुनाई गई है. वह इस समय बांदा की जेल में बंद है. इससे पहले वह कई साल तक गुजरात और पंजाब की जेलों में भी बंद रहा. बता दें कि मुख्तार पर अलग-अलग राज्यों में 60 मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ेंः क्या फिर जेल जाएंगे एल्विश यादव! कोर्ट ने इस मामले में दिया FIR दर्ज करने का आदेश

ये भी पढ़ेंः ‘सबसे पहले आप बाहर कर दिए जाएंगे…’ जानें क्यों ताऊ देवीलाल ने 1989 में चुनाव आयुक्तों को दी थी धमकी?

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

33 minutes ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

7 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

7 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

8 hours ago