यूट्यूबर एल्विश यादव.
Elvish Yadav Rev Party Case: बिग बाॅस विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. सांपों के जहर से रेव पार्टी करने के मामले में वे जमानत पर चल रहे हैं. इस बीच वे इसी मामले में एक बार फिर फंसते नजर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार एल्विश के 32 बोर गाने की शूटिंग में सांप का इस्तेमाल किया गया था. अब इस पर गुरुग्राम कोर्ट ने आज एल्विश पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया है. एल्विश के अलावा इस मामले में हरियाणवी सिंगर राहुल यादव पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं.
कोर्ट ने यह आदेश एनजीओ पीपल फाॅर एनिमल की ओर से दायर की गई याचिका के बाद दिया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम कोर्ट ने बादशाहपुर थाना पुलिस को इस मामले में मामला दर्ज करने के आदेश दिए. इसमें हरियाणवी सिंगर का नाम भी है. कोर्ट ने इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम, वन्य जीव अधिनियम, गेबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं. बता दें कि इस मामले में एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मनोज राणा की कोर्ट ने एल्विश और सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज कराने को कहा है.
बता दें कि हाल ही में एल्विश को सांपों के जहर से रेव पार्टी करने के मामले में जमानत मिली है. इसके बाद से ही वे अपने काम पर लौट चुके हैं. उन्होंने व्लाॅगिंग भी शुरू कर दी थी. वो अपने फैंस के साथ होली मनाने के लिए सूरत भी पहुंचे थे. पिछले दिनों उन्होंने एक ट्वीट किया था जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इसमें उन्होंने लिखा क्या बिग बाॅस जीतने के बाद सबका बुरा टाइम शुरू हो जाता है. जानकारों की मानें तो उन्होंने यह बयान मुनव्वर फारूकी को लेकर दिया था.
ये भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगीं डीजल गाड़ियों को सड़क पर चलने से किसने रोका?
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…