उत्तर प्रदेश

UP News: महिला सुरक्षा को लेकर सीएम योगी सख्त, बोले- यूपी में अपराधियों की खैर नहीं

UP News: सीएम योगी ने कानून वयवस्था और महीला सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है. बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में अपराधियों को अब कोई जगह नहीं मिलेगी. उन्होंने बताया कि एक अपराधी मारीच की तरह राज्य में घुसा था लेकिन जब पुलिस की गोली से घायल हुआ तो चिल्लाने लगा कि सर गलती हो गई जो यूपी में आ गया. सीएम योगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यही अंजाम हर उस अपराधी का होगा जो कानून तोड़ने की कोशिश करेगा.

जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम-योगी

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. खासकर महिला सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा कि जो भी महिलाओं के सम्मान में बाधा बनेगा तो उसे यूपी पुलिस से दो-चार होना पड़ेगा.

पुलिस महिला कर्मी पर क्या बोले?

योगी ने बताया कि 2017 तक यूपी पुलिस में सिर्फ 10 हजार महिला कर्मी थीं लेकिन अब यह संख्या 44 हजार से ज्यादा हो चुकी है. पहले महिला ट्रेनिंग की व्यवस्था चुनौती थी लेकिन अब प्रदेश में ही 60,200 से अधिक पुलिस आरक्षियों की ट्रेनिंग हो रही है.

पोषाहार योजनाओं में गड़बड़ीपर क्या बोले सीएम?

महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले पोषाहार योजनाओं में गड़बड़ी होती थी. लेकिन अब 60 हजार से ज्यादा महिला स्वयंसेवी समूह हर महीने आय अर्जित कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं.

इसे भी पढ़े-UP News: मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर डिप्टी मैनेजर की हत्या, तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि पहले बेटियों की सुरक्षा और नौकरी में धांधली आम थी जिससे युवा निराश थे. अब सरकार ने बेटियों की सुरक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दी है. योगी ने दोहराया कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को यूपी की पुलिस बिल्कुल नहीं छोड़ेगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

20 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

44 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

57 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago