देश

Baba Siddique Murder: मुंबई क्राइम ब्रांच ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, बताई हत्या की वजह

Baba Siddique Murder Case: मुंबई क्राइम ब्रांच ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) कोर्ट में 4,590 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की.

चार्जशीट में बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस मामले में 26 आरोपियों को नामजद किया गया है. इसके अलावा इसमें तीन आरोपियों जीशान अख्तर, शुभम लोनकर, अनमोल बिश्नोई को फरार बताया है. चार्जशीट में कई लोगों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं.

चार्जशीट के अनुसार, अनमोल बिश्नोई ने अपराध सिंडिकेट पर भय और प्रभुत्व स्थापित करने के इरादे से सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने तीनों को इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता बताया है. जांचकर्ताओं का आरोप है कि संगठित क्राइम सिंडिकेट के सरगना अनमोल बिश्नोई ने ‘मुंबई में वर्चस्व स्थापित करने’ के लिए इस हत्या की साजिश रची थी.

हत्या के कारण


क्राइम ब्रांच की जांच के अनुसार, बाबा सिद्दीकी हत्या के तीन प्रमुख कारण हैं. पहला सलमान खान से करीबी, अनुज थप्पन की आत्महत्या का बदला या बिश्नोई गैंग का मुंबई में वर्चस्व स्थापित करना और अपना खौफ बढ़ाना. क्राइम ब्रांच हत्या की इन तीन वजहों को स्थापित करने के लिए आरोपी शुभम लोनकर की फेसबुक पोस्ट को भी आधार बनाया है. चार्जशीट में 210 लोगों के बयान भी दर्ज हैं.

अक्टूबर 2024 में हुई थी हत्या

बता दें कि एनसीपी के 66 वर्षीय नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनके शरीर के ऊपरी हिस्से में तीन गोलियां लगीं थी. उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान एक घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई थी.

आरोपियों ने वारदात को 12 अक्टूबर को रात करीब 9:10 बजे अंजाम दिया था. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी. गैंग ने कहा था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई.

पीछा करने के बाद हुई थी हत्या

अत्याधुनिक पिस्तौल से लैस तीन हमलावर बाबा सिद्दीकी का पीछा कर रहे थे. जब वह 25 से 30 मीटर दूर खड़ी अपनी कार की ओर बढ़े, तो शिवकुमार गौतम नामक एक व्यक्ति ने कथित तौर पर छह गोलियां चलाईं. पुलिस ने बताया कि सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां एक घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई.

चार्जशीट के अनुसार, गौतम एक व्यस्त सड़क पर घटनास्थल से भाग गया, उसने एक खड़ी गाड़ी के पीछे अपनी टी-शर्ट बदली और हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक को एक बैग में रख दिया. बाद में वह अपराध स्थल पर वापस आया और लीलावती अस्पताल भी गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

10 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

17 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

46 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago