देश

Taj Hotel के बाहर खड़ी मिली एक ही नंबर प्लेट की दो कारें, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला

सोमवार (6 जनवरी) को मुंबई के ताज होटल (Taj Hotel) के बाहर एक जैसी नंबर प्लेट वाली दो कारें खड़ी देखी गईं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों की जांच की. डीसीपी जोन 1 प्रवीण मुंडे के अनुसार, कार कोलाबा में ताज होटल के सामने खड़ी थी.

मीडिया ने मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट किया कि एक कार मालिक ने होटल के बाहर अपनी कार के समान रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक अन्य कार खड़ी देखी, जिसके बाद व्यक्ति ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के बाद इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

एक नंबर प्लेट जाली

यह घटना सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे हुई. मुंबई के कोलाबा इलाके में एक ही नंबर प्लेट वाली दो कारें देखी गईं. इनमें से एक नंबर प्लेट जाली पाई गई. जानकारी के अनुसार, कार चालक की शिकायत के बाद वाहन को आगे की जांच के लिए कोलाबा पुलिस स्टेशन लाया गया.

शुरूआती जांच में पता चला है कि एक कार चालक ने चालान से बचने के लिए अपनी कार की नंबर प्लेट बदल दी थी. हालांकि, हैरानी की बात यह है कि होटल में असली नंबर प्लेट वाली एक कार भी खड़ी मिली. जैसे ही असली कार के मालिक ने इस बात पर गौर किया, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी.


ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh: बीजापुर में माओवादियों के हमले में 8 जवानों समेत 9 लोगों की मौत


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago