देश

रेलवे ने बदला यूपी के प्रतापगढ़, बिशनाथगंज और अंतू स्टेशन का नाम, अब ये होगी नई पहचान

उत्तर प्रदेश में स्टेशनों के नाम बदलने का सिलसिला एक बार फिर देखने को मिला. राज्य में तीन रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं. वहीं रेल मंत्रालय ने इससे संबंधित आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी है. इन स्टेशनों में प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, अंतू का नाम बदलकर मां चंद्रिका देवी धाम अंतू और बिशनाथगंज का नाम शनिदेव धाम बिशनाथगंज कर दिया गया है.

प्रतापगढ़, अंतू और बिशनाथगंज रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की कवायद करीब 2 साल पहले शुरु हो गई थी. प्रतापगढ़ लोकसभा सीट के सांसद संगम लाल गुप्ता ने इन रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा था.

अप्रैल में ही आ गया था आदेश

बता दें कि प्रतापगढ़, अंतू और बिशनाथगंज रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने को लेकर केंद्र सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय के अनु सचिव उन्नी कृष्णन टी ने 10 अप्रैल को ही आदेश जारी कर दिया था. बीच में इतना लंबा समय इसलिए लग गया क्योंकि रेलवे स्टेशनों का नाम बड़ा होने के कारण इनके कोड बनाने में दिक्कत आ रही थी.

वहीं इन स्टेशनों का नया कोड जो रेलवे की तरफ से जारी किया गया है उसके अनुसार मां चंद्रिका देवी धाम अंतू का MCDA, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन का MBDP, वहीं शनिदेव धाम बिशनाथगंज का नया कोड SBTJ होगा.

मिलेगी यहां के धार्मिक स्थलों को नई पहचान

ये तीनों रेलवे स्टेशन पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के समीप हैं, वहीं इस माह नवरात्रि भी पड़ने वाली है. ऐसे में इन स्टेशनों के नाम को बदलने के लिए रेलवे ने आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार तीनों ही स्टेशनों के नाम बदलने की प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है. स्टेशनों के ये नाम यहां स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों के नाम पर आधारित हैं, जिनके लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं. ऐसे में इन धार्मिक स्थलों को भी एक अलग पहचान मिलेगी. बता दें कि इससे पहले जिले के रानीगंज के दांदूपुर स्टेशन का नाम भी बदलकर मां बाराही धाम किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: UP News: देवरिया हत्याकांड के बाद सीएम योगी का बड़ा आदेश, जमीन विवाद का 48 घंटों में करें निपटारा, लापरवाही पर नपेंगे अफसर

रेलवे बदल चुका है इन स्टेशनों के नाम

इससे पहले भी रेल मंत्रालय मुगलसराय, झांसी और मंडुआडीह समेत देश के कई अन्य स्टेशनों के नाम बदल चुका है. वहीं रेलवे द्वारा इलाहाबाद जंक्शन का नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन तो एमपी के होशंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम नर्मदापुरम और हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति स्टेशन किया जा चुका है.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago