देश

‘ये सब पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे हैं’, जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में ASI समेत 4 लोगों को गोली मारने वाले RPF कॉन्सटेबल का वीडियो वायरल

Mumbai Jaipur Train Firing: जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के एक कॉन्स्टेबल ने अपनी ऑटोमैटिक राइफल से गोलियां चलाकर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) समेत कई लोगों की जान ले ली. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में एक सिर‍फिरा कॉन्स्टेबल कुछ बुदबुदाते नजर आ रहा है, वहीं उसके सामने मृतकों के शव पड़े हैं, जिनसे खून निकलकर ट्रेन के फर्श पर फैल रहा है.

इस जानलेवा घटना के कुछ घंटे बाद रेलवे का बयान आया. मुंबई में डीआरएम नीरज कुमार मीडिया से मुखातिब हुए. डीआरएम नीरज कुमार ने कहा, “सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एक RPF कांस्टेबल, जो एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर था, ने ट्रेन में ही गोली चला दी. उसके हमले में कुल चार लोगों को गोलियां लगीं. हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर हैं.” डीआरएम ने आगे कहा कि जिन लोगों की जानें गई हैं, उनके परिवारों से संपर्क किया जा रहा है. रेलवे की ओर से अनुग्रह राशि दी जाएगी.

‘आज तक’ न्यूज चैनल के मुताबिक, हमलावर RPF कांस्टेबल की पहचान चेतन सिंह (30 वर्ष) के तौर पर हुई. उसे हाथरस का बताया जा रहा है. जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में हमलावर कांस्टेबल को साफ देखा जा सकता है. इस वीडियो में आरोपी हमलावर पीठ करके खड़ा है. उसके पैरों के पास ही एक लाश पड़ी हुई है, जिससे खून बह रहा था. इसके अलावा एक वीडियो में वर्दी पहने एक अन्‍य शख्‍स मृतावस्था में पड़ा दिखाई दे रहा है. उसे मृतक ASI बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- नूंह में बवाल- शोभायात्रा पर पत्‍थरबाजी के बाद भड़की हिंसा, पुलिस थाने में भी आगजनी; इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

वारदात के बाद दबोच लिया गया
ट्रेन के अंदर का यह वीडियो देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां क्‍या हुआ होगा. इसमें सबकुछ स्पष्ट तो नहीं हो रहा है, लेकिन जो आवाजें सुनाई पड़ रही हैं उनमें वर्दी वाले युवक को कुछ बातें कहते सुना जा सकता है. वह कहता है- पाकिस्‍तान से ऑपरेट हुए हैं ये.’ बताया जाता है कि कुछ देर बाद वह ट्रेन से भाग निकला और बाद में अन्‍य जवानों द्वारा दबोच लिया गया. बहरहाल, वह पुलिस हिरासत में है. वायरल हो रहे वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

42 seconds ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

11 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

40 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

49 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

52 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

1 hour ago