खेल

IND vs IRE: 10 महीने बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी, आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी, देखें फुल स्क्वॉड

Team Announced for Ireland T20 Series: लंबे समय से चोट के कारण बाहर रहने वाले स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के फैंस के लिए बड़ी खबर है. जसप्रीत बुमराह 10 महीनों के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं और वे आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे. बुमराह काफी समय से चोट से परेशान रहे हैं और यही वजह है कि वे WTC फाइनल में भी टीम के लिए उपलब्ध नहीं हो सके थे.

आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की यह सीरीज 18 से 23 अगस्त तक खेली जाएगी. बुमराह का पीठ की चोट के लिए न्यूजीलैंड में ऑपरेशन किया गया था और वह पिछले कुछ समय से एनसीए में रिहैबिलिटेशन पर थे. इस तेज गेंदबाज ने हाल में मुंबई के खिलाफ अलूर में खेले गए मैच में अपने कोटे के 10 ओवर किए थे.

प्रसिद्ध कृष्णा को भी मिला मौका

चयनकर्ताओं ने कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम में शामिल किया है. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने भारत की तरफ से अपना अंतिम मैच पिछले साल अगस्त में जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे के रूप में खेला था. इसके बाद उन्होंने स्ट्रेस फ्रैक्चर के लिए ऑपरेशन करवाया था. वहीं ऋतुराज गायकवाड को उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस दौरे के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: अफगान के बल्लेबाज ने किया कमाल, एक ओवर में जड़ डाले 7 छक्के, इस भारतीय खिलाड़ी की कर ली बराबरी

टीम में कई युवा चेहरे

टीम में कई युवा चेहरे हैं. आईपीएल में धूम मचाने वाले यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह के साथ ही जितेश शर्मा और शिवम दुबे को भी आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया है. वहीं शाहबाज अहमद और मुकेश कुमार पर भी सिलेक्टर्स ने भरोसा जताया है.

आयरलैंड के खिलाफ टीम

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, अवेश खान.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग, जानें राहुकाल चौघड़िया मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि और चतुर्दशी…

12 minutes ago

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

8 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

9 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 hours ago