मनोरंजन

Seema Sachin Story: तंगी से जूझ रही सीमा हैदर और सचिन को फिल्मों में काम करने का ऑफर, जा‍नें किसने दिया सहारा?

Seema Sachin News: पाकिस्‍तान से भागकर भारत आई मुस्लिम महिला सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के एक इलाके में भारतीय युवक सचिन मीणा के साथ रह रही है. दोनों एक-दूसरे से प्‍यार करते हैं. हालांकि, उनकी प्रेम-कहानी कानूनी अड़चनों के चलते अंजाम तक नहीं पहुंच पाई है. सीमा चाहती है कि वो भारत में रहे, इसके लिए उसने सरकार के सामने दुखड़ा रोया. वहीं, सचिन के परिवार का कहना है कि वे बेहद गरीब हैं और उनके पास खाने के भी लाले पड़े हैं. ऐसे में सीमा-सचिन दोनों ये चाहते हैं कि उन्‍हें आर्थिक मदद मिले. उनका कहना है कि वे पुलिस की इन्वेस्टिगेशन और लोगों की रोज-रोज की भीड़ के कारण काम-धंधे पर नहीं जा पा रहे हैं.

मेरठ के प्रोड्यूसर ने कहा- मेरी फिल्म में करें काम
दोनों के बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं, उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है. इस बीच मेरठ के एक प्रोड्यूसर अमित जानी ने सीमा-सचिन को अपनी फिल्‍म में काम करने का ऑफर दिया है. प्रोड्यूसर अमित जानी का कहना है कि मुंबई में वो एक फिल्‍म पर काम कर रहे हैं. वो कन्हैया मर्डर पर फिल्म बना रहे हैं और उसमें काम करने के लिए उन्‍हें सीमा और सचिन की जरूरत है. अमित जानी के मुताबिक, यदि सीमा और सचिन उनकी फिल्‍म में काम करेंगे तो उनकी तंगी दूर हो सकती है.

कन्हैया मर्डर केस पर फिल्म बना रहे जानी
बता दें कि अमित जानी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष हैं. उनका फिल्म प्रॉडेक्शन हाउस JANI FIREFOX है. वो बताते हैं कि उन्‍होंने इस फिल्म प्रोडेक्शन हाउस को मुंबई में ही तैयार किया. वह पिछले साल इस्‍लामिक कट्टरपंथियों द्वारा उदयपुर में मारे गए दर्जी कन्हैया लाल साहू को लेकर फिल्‍म बना रहे हैं. अमित जानी के मुताबिक, फिल्‍म का नाम A Tailor Murder Story है. इसकी रिलीज नवम्बर में होनी है.

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर और सचिन की बिगड़ी तबियत, डॉक्टरों ने शुरू किया इलाज, पिता बोले- कमजोरी के चलते बात नहीं कर पा रहे दोनों

ऐसे अपना जीवन-यापन कर सकेंगे सचिन सीमा
अमित कहते हैं कि मुझे सुनने में आया था कि सीमा और सचिन के सामने रोजी-रोटी का संकट है. और, उन दोनेां की रुचि कैमरे पर आने की है. इसलिए मैंने उन्हें अपने फिल्म प्रॉडेक्शन हाउस JANI FIREFOX के बैनर तले एक्टिंग का ऑफर दिया है. कुछ लोगों का मानना है कि इससे सीमा और सचिन अपना जीवन-यापन कर सकेंगे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

10 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

24 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

38 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

41 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago