ओलंपिक

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने भारत को दिलाया पहला मेडल, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य पदक

Paris Olympics 2024, Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए पहला मेडल दिलाया है. उन्होंने ओलंपिक शूटिंग में भारत का 12 साल का पदक का सूखा समाप्त करते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीत लिया है. वह ओलंपिक में मेडल हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं.यह पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक भी है. मनु भाकर ने 27 जुलाई को इस इवेंट में फाइनल में क्वालीफाई किया था.

रविवार को उन्होंने फाइनल मैच में 221.7 अंक जुटाए. इस इवेंट का स्वर्ण और रजत पदक कोरिया के नाम रहा. कोरियाई खिलाड़ी ओह ये जिन ने 243.2 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता. कोरिया की दूसरी खिलाड़ी किम येजी 241.3 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम करने में कामयाब रहीं. 19 साल की उम्र में मनु भाकर ने टोक्यो ओलंपिक में शिरकत की थी. हालांकि वहां वह खाली हाथ रही थीं.

इस ओलंपिक में भी भारत का निशानेबाजी में ओवरऑल प्रदर्शन भी खराब रहा था. लेकिन मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में शानदार वापसी करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है. यह महिला शूटिंग में भारत का पहला मेडल है. मनु भाकर ब्यूनस आयर्स 2018 में यूथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज भी हैं. वह इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों का खिताब भी जीत चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: भारत ने हॉकी में अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

6 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

14 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

42 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

43 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

52 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

54 minutes ago