प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi Mumbai Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी को मुंबई के दौरे पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था. इस दौरान एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में एक शख्स एनएसजी का फर्जी पहचान दिखाकर दाखिल होने की कोशिश कर रहा था, जिसे शक होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस का कहना है कि आरोपी 35 वर्षीय रामेश्वर मिश्रा नवी मुंबई का रहने वाला है. वह खुद के इंडियन आर्मी के गार्ड्स रेजीमेंट का जवान होने का दावा कर रहा है. पुलिस उसके दावे की जांच कर रही है. दूसरी तरफ, आईबी से लेकर तमाम एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं और आरोपी के दावे की जांच में जुट गई हैं. सुरक्षा एजेंसियां इसकी भी जांच कर रही हैं कि वह वीवीआईपी सेक्शन में क्यों दाखिल होना चाहता था. मुंबई पुलिस के मुताबिक, वह सुरक्षित क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश करने से पहले जोन में घूम रहा था.
ये भी पढ़ें: रूस से गोवा आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया, 238 यात्री सवार
आरोपी रामेश्वर मिश्रा को आईपीसी की धारा 171, 465, 468 और 471 के तहत गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने आरोपी को बांद्रा कोर्ट में भी पेश किया था. कोर्ट ने आरोपी शख्स को 24 जनवरी तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पीएम मोदी के मुंबई दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. पीएम मोदी के मुंबई दौरे के मद्देनजर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी, मेघवाड़ी और जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्रों में ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल माइक्रोलाइट विमान के उड़ने पर भी रोक लगाई गई थी.
पीएम मोदी ने मुंबई दौरे पर मुंबई मेट्रो की दो लाइनों का उद्घाटन किया था जिसकी लागत लगभग 38,800 करोड़ रुपए है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि मुंबई के लिए बेहद जरूरी मेट्रो हो, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के आधुनिकीकरण का काम हो, सड़कों में सुधार का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हो और बाला साहेब ठाकरे जी के नाम से आपला दवाखाने की शुरुआत हो, ये मुबंई शहर को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…