देश

Vande Bharat Express: पीएम मोदी आज मुंबई में दो वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, शिक्षण परिसर का भी करेंगे उद्घाटन

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और दाउदी बोहरा समुदाय के शिक्षण संस्थान के नये परिसर का उद्घाटन करेंगे.

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि शहर में पहुंचने के बाद पीएम मोदी दोपहर में पहले सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस को और उसके बाद अहमदनगर जिले के साईनगर शिरडी को मुंबई से जोड़ने वाली दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही मुंबई से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़कर तीन, और देश में इनकी कुल संख्या 10 हो जाएगी.

सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने से दोनों शहरों के बीच संपर्क बेहतर होगा और सोलापुर के सिद्धोश्वर, अक्कालकोट, तुलजापुर, सोलापुर के पास पंढरपुर और पुणे जिले में आलंदी जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सुविधा होगी. वहीं, दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से नासिक जिले में स्थित त्रयम्बकेश्वर, साईनगर शिरडी और शनि सिगनापुर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी.

अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, रेल मंत्री आश्विनी वैष्णव आदि ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के वक्त मौजूद रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मुंबई के मरोल में अलजामिया-तुस-सैफिया (सैफी अकादमी) के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगे. अलजामिया-तुस-सैफिया, दाऊदी बोहरा समुदाय का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के मार्गदर्शन में यह संस्थान समुदाय की साहित्यिक संस्कृति की रक्षा करने के लिए काम कर रहा है.

मुंबई में सड़क यातायात की भीड़ को कम करने और वाहनों की आवाजाही को सुचारू करने के लिए, प्रधानमंत्री (PM Modi) सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड (एससीएलआर) और कुरार अंडरपास को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

ये भी पढ़ें: UPGIS 2023: जानिए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में किन-किन सेक्टर में निवेशकों ने दिखाई रुचि?, ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ से दूर होंगी उद्योगपतियों की परेशानियां

इस बीच, मुंबई पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री के शहर में आने के कारण पूर्वी फ्री-वे और दक्षिणी मुंबई के आसपास की सड़कों, मरोल और अंधेरी में यातायात प्रभावित होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago