देश

Viral: सैलरी मांगने गए कर्मचारी की मालिक ने कर दी पिटाई, मिठाई की दुकान पर काम करता है युवक

Viral Video:देश में आये दिन कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिन्हे देख इंसान की रूह कांप जाती है. हम ये सोचने पर मजबूर हो जाते हैं  कि आखिर इंसानियत कहा खो गई है. अपने हक़ के लिए बोलने पर भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मुंबई  के एक कर्मचारी को अपने ही मालिक से सैलरी माँगना महंगा पड़  गया. मिठाई दुकान के मालिक ने अपने ही कर्मचारी पर हमला बोल दिया है.पीड़ित का नाम छोटू है और वो मिठाई की दुकान के मालिक से अपनी सैलरी मांगने गया था. हमले की वजह से बुरी तरह घायल हुए छोटू ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराइ है. दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है.

CCTV फुटेज के मुताबिक ये घटना 28 नवंबर की है. CCTV में साफ़ दिख रहा है कि दुकान पर दो लोग पहले से काम कर रहे होते हैं. तभी लाल और काली टी-शर्ट पहने दो लोग उसके पास आते हैं. दुकानदार और छोटू (जो लाल रंग की टी-शर्ट में है) के बीच सैलरी को लेकर पहले बहस शुरू होती है. उसके बाद दुकानदार छोटू की पिटाई कर शुरू देता है. हमले की वजह से छोटू के सिर और पेट में गंभीर रूप से चोट लगी है.

ये घटना नवी मुंबई के कलंबोली कॉलोनी के सेक्टर 1 में स्थित ए वन स्वीट मार्ट की है. छोटू ने अपना बयान दिया है कि वो उसी दुकान पर काम करता था. उस दुकान में मौजूद संतोष पासवान और हसुराम चौधरी ने उसके खिलाफ मारपीट की है. दोनों आरोपी कलंबोली पुलिस की हिरासत में हैं.

यह भी पढ़ें-लहंगा-चोली में बुलेट चलाकर देसी भाभी ने हलफा मचा दिया, वायरल वीडियो में स्पीड देख भौचक है जनता

इससे पहले भी घट चुकी है ऐसी घटना

त्रिपुरा के अगरतला में एक शोरूम के मालिक ने सैलरी मांगने पर कर्मचारी की पिटाई कर दी. आरोपी मालिक ने पहले उसे थप्पड़ मारे और फिर उसपर रॉड से हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि, जो पीड़ित सुरजीत वो आरोपी अपु साहा के शोरूम में काम करता था. उसने जब अपु साहा से तीन महीने की बकाया सैलरी मांगी तो उसने अन्य कर्मचारी सागर दास के साथ मिलकर बदतमीजी की और उसके साथ मार पीट भी की. पीड़ित के कपड़े भी फाड़ दिए गए. पीड़ित जब लोहे की रॉड पकड़कर बचने की कोशिश कर रहा था तो उसे थप्पड़ मारे गए.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का आगाज: सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

MP SUGAM PARIVAHAN SEVA LAUNCH: मध्य प्रदेश में सरकारी निगरानी वाली सुलभ और सुरक्षित यात्री…

7 hours ago

लापरवाही बनी काल! यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग से 9 मौतें

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग…

8 hours ago

दलबदल का खेल: चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों-विधायकों ने पार्टियां बदलीं — जानिए किस राज्य में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन

एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचित…

8 hours ago

60 का दूल्हा, 23 की दुल्हन… तानों की परवाह किए बिना पिंकू संग वर्षा ने लिए सात फेरे

बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी…

8 hours ago

रिटायर्ड जजों की सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- केंद्र से बनाई जाए राष्ट्रीय नीति

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों को मिलने वाली सुविधाओं में राज्यों के बीच…

8 hours ago

चिता की आग और मोक्ष की नगरी, क्या आपने देखी है बनारस की इस दुनिया की असली तस्वीर?

बनारस को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर की चिताओं के बीच…

9 hours ago