खेल

Vijay Hazare Trophy 2022: सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को हराया, जैक्सन ने ऋतुराज गायकवाड़ का तोड़ा सपना

Vijay Hazare Trophy 2022 Final:विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल शुक्रवार, 02 दिसंबर को सौराष्ट्र और महाराष्ट्र के बीच खेला गया. अब तक टूर्नामेंट में हर मैच जीतने वाली महाराष्ट्र की टीम को फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 248/9 का स्कोर बनाया है. जिसे सौराष्ट्र की टींम ने 46.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. सौराष्ट्र के लिए सबसे सफल बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन रहे जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली.

सौराष्ट्र के लिए शेल्डन जैक्सन रहे हीरो

सौराष्ट्र ने एक बार फिर विजय हजारे ट्रॉफी अपने नाम की है. फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने 46.3 ओवर में 249 के लक्ष्य को हासिल किया. इस जीत के हीरो रहे शेल्डन जैक्सन जिन्होंने 136 रन की नाबाद पारी खेली. इस फाइनल मैच में सौराष्ट्र के लिए शेल्डन जैक्सन और चिराग मैच विनर रहे.

ये भी पढ़ें: AUS VS WI: लाइव कमेंट्री के दौरान Ricky Ponting के सीने में दर्द की शिकायत, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

मिडल ऑर्डर फ्लॉप, शेल्डन बने हीरो

36 साल का ये बल्लेबाज ऐसे समय में बल्लेबाजी करने उतरा जब टीम हार के करीब थी. मगर शेल्डन ने टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई और अंत तक डटे रहे. शेल्डन ने चिराग जानी के साथ साझेदारी जमाई और टीम को दूसरी बार ट्रॉफी जीताने में सफल बनाया.

महाराष्ट्र ने 249 रनों का दिया था लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने कप्तान की शतकीय पारी के बदौलत 9 विकेट पर 248 रनों का स्कोर खड़ा किया है. महाराष्ट्र के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 108 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि अजीम काजी ने 37 रनों की ताबतोड़ बल्लेबाजी की. लेकिन शेल्डन की शतकीय पारी ने महाराष्ट्र के सपने को तोड़ते हुए अपनी टीम की जीत की कहानी लिखी. पूरे टूर्नामेंट में सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट भी फॉर्म में दिखे. इस गेंदबाज ने फाइनल मैच में भी कसी हुई गेंदबाजी की और महाराष्ट्र के बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं बनाने दिए.  हालांकि ऋतुराज के शतक के बदौलत महाराष्ट्र डिफेंडिंग टोटल बोर्ड पर लगाने में कामयाब जरूर हुई लेकिन गेंदबाज इस टोटल का बचाव करने में नाकाम रहे.

गायकवाड़ नहीं बना पाए महाराष्ट्र को चैंपियन

यह पहला मौका था जब महाराष्ट्र विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा था. पूरे टूर्नामेंट में फैंस का ध्यान गायकवाड़ पर रहा. इस बल्लेबाज ने अपनी पिछली तीन पारियों में लगातार शतक जड़ा. मगर अफसोस उनकी टीम नहीं जीत पाई. मगर इस पूरे टूर्नामेंट में इस बल्लेबाज का प्रदर्शन शानदार रहा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का आगाज: सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

MP SUGAM PARIVAHAN SEVA LAUNCH: मध्य प्रदेश में सरकारी निगरानी वाली सुलभ और सुरक्षित यात्री…

6 hours ago

लापरवाही बनी काल! यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग से 9 मौतें

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग…

6 hours ago

दलबदल का खेल: चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों-विधायकों ने पार्टियां बदलीं — जानिए किस राज्य में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन

एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचित…

6 hours ago

60 का दूल्हा, 23 की दुल्हन… तानों की परवाह किए बिना पिंकू संग वर्षा ने लिए सात फेरे

बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी…

7 hours ago

रिटायर्ड जजों की सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- केंद्र से बनाई जाए राष्ट्रीय नीति

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों को मिलने वाली सुविधाओं में राज्यों के बीच…

7 hours ago

चिता की आग और मोक्ष की नगरी, क्या आपने देखी है बनारस की इस दुनिया की असली तस्वीर?

बनारस को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर की चिताओं के बीच…

8 hours ago