देश

UPGIS 2023: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पहले निवेशकों को साधने मुंबई पहुंचे सीएम योगी, फिल्मी हस्तियों से भी करेंगे मुलाकात

UPGIS 2023: ग्लोबल इन्वेटर्स समिट (UPGIS 2023) को लेकर 16 देशों में हुए रोड शो के बाद घरेलू रोड शो की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद संभाल लिए हैं. पांच जनवरी से 27 जनवरी तक देश के नौ बड़े शहरों में होने जा रहे इस रोड शो की शुरूआत मुंबई से हुई. मुख्यमंत्री योगी मुंबई में प्री-यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री योगी दो दिन यानी 4 और 5 जनवरी को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और देशी निवेशकों को साधेंगे.

इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) देश के कई बड़े उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें यूपी में निवेश का न्योता दे रहे हैं. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी चार जनवरी की दोपहर में राजधानी लखनऊ से मुम्बई के लिए रवाना हुए. शाम में सीएम योगी महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर प्रदेश के प्रवासियों से मुलाकात करेंगे और नए यूपी के बारे में बताएंगे.

फिल्मी हस्तियों से भी करेंगे मुलाकात

सीएम योगी (CM Yogi) की फिल्म जगत के कलाकारों एवं निर्माताओं से भी मुलाकात होगी. इस दौरान वह उनसे उत्तर प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी की संभावनाओं को लेकर चर्चा करेंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री उन्हें ग्लोबल इन्वेटर्स समिट के बारे में जानकारी देंगे. उन्हें यह भी बताएंगे कि किस तरह से यूपी देश में वैश्विक निवेश का एक बेहतर गंतव्य बनकर उभरा है और दुनिया भर के निवेश यूपी में निवेश को इच्छुक हैं.

जानकारी के अनुसार, पांच जनवरी को मुख्यमंत्री योगी के दौरे की शुरूआत सुबह के समय बैंकर्स और फिनटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों से संवाद से होगी. इसके बाद वह मुंबई रोड शो में भाग लेंगे. यहां टाटा समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिन्द्रा, गोदरेज, आदित्य बिरला समूह, पिरामल इंटरप्राइजेज, पार्ले एग्रो, जेएसडब्ल्यू ग्रुप और स्टार एडं डिजनी समूह के प्रतिनिधियों भेंट करेंगे.

ये भी पढ़ें: Yogi Adityanath 5E Formula: सड़क हादसों पर एक्शन में सीएम योगी, अधिकारियों को ‘5ई’ फॉर्मूले के पालन का निर्देश

इसके बाद सीएम योगी अगले दौरे में हिंदुजा ग्रुप, हिंदुस्तान यूनी लिवर, अडानी ग्रुप, हीरानंदानी ग्रुप, टोरेंट पॉवर, वॉकहार्ड, इंडियन मर्चेंट्स चैम्बर्स, ध्रुवा एडवाईजर्स, केकेआर इंडिया, हिंदुजा ग्रुप, एवर स्टोन ग्रुप, हीरो साइकिल, आरपीजी इंटरप्राइज, एल एंड टी, रैमकी ग्रुप ऑफ कम्पनी आदि बड़े औद्योगिक समूहों, कंपनियों से बातचीत करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

5 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

10 minutes ago

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

29 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, हाईकोर्ट ने वकीलों को दी वाहन प्रतिबंध से छूट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…

35 minutes ago

‘बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे नाम, तस्वीर और आवाज’, अमिताभ बच्चन के केस में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…

40 minutes ago