खेल

Virat Kohli Anushka Sharma: पत्नी अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, देखें PHOTO

Virat Kohli visit Vrindavan: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति विराट कोहली (Virat Kohli)  नए साल का जश्न मनाने के लिए यूएई में थे. वहां से ये स्टार कपल सीधे वृंदावन- मथुरा के बाबा नीम करोली आश्रम के दर्शन के लिए गए हैं. उन्होंने समाधि स्थल पर पहुंचकर ध्यान भी लगाया. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा करीब 1 घंटे तक आश्रम में रहे.

कोहली को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है और इस समय वो अपने फैमली के साथ समय बिता रहे हैं. आश्रम में प्रार्थना करते अनुष्का और विराट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके फैन पेज पर सामने आई हैं. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट बुधवार सुबह वृंदावन पहुंचे. साथ ही उन्होंने आश्रम में कंबल और ऊनी कपड़े भी बांटे.

विराट कोहली, पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे वृंदावन

बता दें कि भारतीय टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने कुछ समय के लिए क्रिकेट से आराम लिया है. कोहली हाल ही में बांग्लादेश दौरे से लौटे हैं. वो फिलहाल अपनी फैमली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का उत्तराखंड के आश्रम में आए हैं. वे पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी वामिका कोहली के साथ यहां आए थे.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: हुड्डा-अक्षर की साझेदारी… मावी का मैजिक, हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर में खेला जुआ, जानें भारत को कैसे मिली जीत

अनुष्का शर्मा की आखिरी फिल्म शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ 2018 की फिल्म जीरो थी. अब अनुष्का अगली बार चकदा एक्सप्रेस में दिखाई देंगी, जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है. यह फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से मिला आराम

टीम इंडिया इस समय श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज खेल रही है. से की है. कोहली को इस सीरीज से आराम दिया गया है. मगर टी20 के बाद टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होनी है. इस सीरीज के लिए कोहली को टीम में चुना गया है.

ऐसी है टीम इंडिया की वनडे टीम

IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), ईशान किशन (WKर), हार्दिक पंड्या (VC), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

वनडे सीरीज का शेड्यूल
-10 जनवरी – पहला वनडे, गुवाहाटी
-12 जनवरी – दूसरा वनडे, कोलकाता
-15 जनवरी – तीसरा वनडे, तिरुवनंतपुरम

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

16 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

21 minutes ago

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

39 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, हाईकोर्ट ने वकीलों को दी वाहन प्रतिबंध से छूट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…

45 minutes ago

‘बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे नाम, तस्वीर और आवाज’, अमिताभ बच्चन के केस में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…

50 minutes ago