सांकेतिक फोटो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान पहचान खुर्शीद नामक शख्स के रूप में हुई है.
मिला जानकारी के मुताबिक, जिले के रतनपुरी थाना इलाके के मोहम्मदपुर माफी गांव में बाइक सवार बदमाशों ने खुर्शीद की चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए. हमले की जानकारी खुर्शीद के परिजनों को मिलने के बाद वे लोग तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां इलाज के दौरान खुर्शीद की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि मृतक खुर्शीद लोकगायिका फरमानी नाज का चचेरा भाई था. वहीं पुलिस इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है. वहीं खुर्शीद की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन सिंह राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कन्या राशि वालों के लिए नौकरी,…