देश

Rajouri: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ का Video आया सामने, लोगों को दूर रहने की सलाह, एक आतंकी ढेर

Rajouri Encounter: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के एक गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार सुबह दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ तौर पर गोलियों की आवाज को सुना जा सकता है. वहीं पुलिस ने आम जनता को घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर रहने की सलाह दी है. जिले के बुद्धल इलाके के गुंधा-खवास गांव में शनिवार को सेना और पुलिस ने घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था और इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षबलों ने एक आंतकवादी को ढेर कर दिया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जानकारी मिलने तक आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी थी. उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती करके आतंकवादियों के बच निकलने के सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं और उन्हें ठिकाने लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

लोगों को दूर रहने की सलाह

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर यह अभियान शुरू किया गया था. पुलिसकर्मियों की एक छोटी टीम ने तलाश अभियान शुरू किया था और बाद में सेना एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी इसमें शामिल हो गए. मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी का शव अभी बरामद नहीं हुआ है. राजौरी में पुलिस ने रविवार को एक परामर्श जारी किया, जिसमें लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें मुठभेड़ स्थल से दूर रहने को कहा गया है. परामर्श में कहा गया, ‘‘ यह सभी की जानकारी के लिए है कि गुंधा-खवास गांव में मुठभेड़ जारी है. लोगों को क्षेत्र में नहीं आने और उस स्थान से कम से कम दो किलोमीटर दूर रहने की सलाह दी जाती है.”

यह भी पढ़ें- चंद्रमा की कक्षा में एंट्री के बाद ISRO को मिला चंद्रयान-3 का पहला मैसेज, जानें क्या मिला संदेश ?

मुठभेड़ में पैरा कमांडो भी शामिल

मुठभेड़ राजौरी के बरियामा इलाके में चल रही है. भारतीय सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है.  मुठभेड़ में भारतीय सेना के पैरा कमांडो भी शामिल हैं. स्पेशल फोर्स को भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से लाया गया. बीती रात आतंकियों ने सेना की घेराबंदी तोड़ने की कोशिशों की तो जवानों ने लगातार फायरिंग कर उसे विफल कर दिया गया. 

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

41 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

55 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago