मनोरंजन

GADAR 2 क्यों नहीं बनाना चाहते थे सनी देओल ? किया चौंकाने वाला खुलासा, सीमा हैदर को लेकर भी दिया बयान

बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता सनी देओल अपनी अगली फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म के निर्देशन की कमान अनिल शर्मा ने संभाली है. उम्मीद है कि यह फिल्म भी पहली ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की तरह सफल और ब्लॉकबस्टर हिट होगी.

सनी देओल ‘गदर 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस बीच आजतक के शो सीधी बात में एक्टर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल और दोनों बेटों (करण और राजवीर) समेत बॉलीवुड मुद्दों पर खुलकर बात की.

‘गदर 2’ नहीं बनने वाली थी

सनी ने कहा- मैं नहीं चाहता था कि ‘गदर 2’ बने लेकिन कहानी तो लिखी जा चुकी थी. फिल्म बनी. यह फिल्म 22 साल बाद आ रही है. ये एक ऐसी फिल्म है जिसे परिवार के साथ देखा जा सकता है. मेरे लिए तारा सिंह एक ऐसा किरदार है जिसे हर आदमी देखना चाहता है. सकीना का किरदार ऐसा है कि वह अपने पति से प्यार करती है. इसमें दो किरदार हैं, एक पाकिस्तान से और दूसरा भारत से तमाम चीजों को जोड़कर यह फिल्म बताती है कि परिवार एक ही है.

नहीं जुड़ पाए सनी देओल सीमा-अंजू की कहानी से

इस दौरान सनी देओल ने कहा कि वो सीमा हैदर की कहानी से नहीं जुड़ पा रहे है. साथ ही कहा, अब टेकनीक में काफी बदलाव देखने को मिला है तो अब लोग एप्स के जरिए मिल सकते हैं, लेकिन ऐसा पहले नहीं था. सनी देओल ने बताया कि वो अंजू और सीमा हैदर की कहानी से जुड़ नहीं पाए है.

गदर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू

सनी का कहना है कि जिस तरह से एडवांस बुकिंग सुन रहा हूं, उससे लग रहा है कि फिल्म हिट होने वाली है. लोग सिनेमाघरों में जा रहे हैं. फिल्म का आनंद उठाऊंगा. देखा जाए तो फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी तो उस तरह का एक्शन और कहानी भी लोगों को देखने को मिलेगी. उनका पूरा मनोरंजन किया जाएगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

9 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

28 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

52 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

1 hour ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

2 hours ago