देश

Rajasthan: मां-बाप और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, फिर खुद थाने पहुंचकर दी जानकारी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Triple Murder: राजस्थान के नागौर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक हैवान बेटे ने अपने मां-बाप और दिव्यांग बहन की बेरहमी से हत्या कर दी. तीनों को आरोपी ने सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, पादुकलां कस्बे में रहने वाले ज्वेलर्स दिलीप सिंह, पत्नी राजेश कंवर और बेटी प्रियंका की उनके ही बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. आरोपी हत्या करने के बाद रातभर शवों के साथ घर में ही बैठा रहा. इसके बाद रविवार की सुबह बिस्कुट खाते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचा और वारदात की जानकारी दी. जिसे सुनकर पुलिस कर्मियों के भी होश उड़ गए. थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पादूकलां कस्बे में रहने वाले ज्वेलर्स दिलीप सिंह उसकी पत्नी राजेश कंवर और बेटी प्रियंका की धारदार (कुल्हाड़ी) हथियार से हत्या कर दी गई है.

खून से लथपथ पड़े मिले तीनों शव

रविवार (31 दिसंबर) की सुबह सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पर घर के अंदर तीनों शव खून से लथपथ पड़े हुए थे. घर के आंगन में हर तरफ खून फैला हुआ था. तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह पारिवारिक विवाद है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें- Ayodhya: विकास के पंख लगाकर उड़ रही अयोध्या…10 साल में 85 हजार करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प, 3 लाख से अधिक पर्यटकों के लिए बनाया गया मास्टर प्लान

आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में जुटी हुई है. नागौर जिले के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. पूरे इलाके में इस हत्याकांड के बाद लोगों में दहशत फैल गई है. लोग कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Man Ki Baat: “फिल्टर वाली लाइफ नहीं, फिटर वाली जिंदगी जियो”, पीएम मोदी ने 108वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को किया संबोधित

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

13 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

27 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

40 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago