देश

UP News: यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का तीसरी बार बढ़ा कार्यकाल, देखें कितने दिन के लिए हुआ सेवा विस्तार

UP News: यूपी सरकार के मुख्‍य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar Mishra) के सेवा विस्‍तार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. तीसरी बार उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. इसको लेकर केंद्र से हरी झंडी मिल गई है और इसी के साथ ही उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. 31 दिसंबर को उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था, लेकिन इससे पहले ही सेवा विस्‍तार पर केंद्र ने मंजूरी दे दी है. इसी के साथ ही उनको 6 महीने का सेवा विस्तार मिल गया है.

इस सम्बंध में शनिवार को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आदेश जारी कर राज्य सरकार को भेज दिया है. तो वहीं रविवार को नियुक्ति विभाग मुख्य सचिव के कार्यकाल के विस्तार के संबंध में आदेश जारी करेगा. मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का छह महीने का फिर सेवा विस्तार दे दिया है. बता दें कि यह तीसरा मौका है जब दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाया गया है. फिलहाल उनकी कार्य अवधि बढ़ा कर 30 जून 2024 कर दी गई है. मीडिया सूत्रों की मानें तो दुर्गा शंकर मिश्रा मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टन सिडनी से MBA किया है. इसी के साथ ही इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज, द हेग से पब्लिक पॉलिसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है.

ये भी पढ़ें- BHU Rape Case: बंदूक की नोक पर IIT BHU की छात्रा का गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता ने लगाए थे ये आरोप

अच्छे कामों को देखते हुए बढ़ा है कार्यकाल

बता दें कि उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए केंद्र सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति से ठीक पहले 30 दिसंबर 2021 को उन्हें यूपी का मुख्य सचिव बनाया था और एक बार फिर से 31 दिसम्बर 2023 से पहले उनका कार्यकाल उस वक्त बढ़ा दिया गया है, जब उनका कार्यकाल पूरा होने वाला था. मालूम हो कि, IAS अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के हैं. वह केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे. उनको 2021 में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया. इसके बाद उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए साल 2022 दिसंबर में दूसरी बार एक वर्ष के लिए सेवा विस्तार दिया गया. उनका कार्यकाल 31 दिसंबर साल 2023 को खत्म हो रहा था. तो वहीं केंद्र सरकार ने एक बार फिर से उनको सेवा विस्तार दे दिया है. इस बार 6 महीने के लिए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

32 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago