देश

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने सरकार से पीएफआई पर फौरन पाबंदी लगाने की मांग की

नई दिल्ली  –राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने सरकार  से मांग की है कि पीएफआई  पर बगैर देर किए पाबंदी लगाई जानी चाहिए.उन्होंने सवाल पूछा कि पीएफआई अगर इतना ही खतरनाक हो गया है तो उस पर जल्द से जल्द बैन क्यों नहीं लगाया जा रहा है? पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ जांच एजेंसियों के तहत की गई कार्रवाई के बाद इस पर बैन लगाने की मांग तेज होती जा रही है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अन्य राष्ट्रवादी संगठनों के साथ बैठक करने के बाद सरकार से पीएफआई पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है. राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने मांग की कि उसके बैंक अकाउंट फ्रीज क्यों नहीं किए जा रहे हैं? संपत्तियां क्यों नहीं कुर्क की जा रही हैं? पीएफआई के नेता, पदाधिकारी और प्रतिनिधियों पर हिंसक कार्रवाई में संलिप्तता के आधार पर कठोरतम कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? जबकि कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की तरफ से यह कहा गया था कि कुछ राज्यों में पीएफआई प्रतिबंधित है और केंद्र सरकार भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है. पीएफआई का चेहरा पूरी तरह खुल कर सामने आ गया जब उनके पाकिस्तान जिन्दाबाद वाले नारों का वीडियो सामने आ गया है.

अन्य राष्ट्रवादी संगठनों के साथ बैठक के बाद मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल और शाहिद अख्तर ने पीएफआई को सिमी से भी खतरनाक आतंकी संगठन बताते हुए कहा कि जांच एजेंसी की छापेमारी के दौरान जो कुछ भी बरामद हुआ है. उससे इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने का पूरा आधार मिल गया है और इसलिए सरकार को पीएफआई के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करते हुए इस पर तुरंत प्रतिबंध लगा देना चाहिए.

मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने कहा कि पीएफआई के खिलाफ जितने भी सबूत मिले हैं. उससे साफ पता चलता है कि यह एक आतंकवादी संगठन है. जिसकी फंडिंग विदेशों से होती है और जिसकी रैलियों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं.

-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago