खेल

IND VS AUS : सूर्या की चमक के आगे फीका पड़ा ऑस्ट्रेलियाई रंग, कोहली की कमिटमेंट ने भारत को दिलाई सीरीज में जीत

हैदराबाद- भारत ने  ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की सीरीज  के फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से  हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. सूर्यकुमार यादव की चमक और कोहली की सूझबूझ भरी पारी के आगे ऑस्ट्रेलियाई पीला रंग फीका साबित हुआ. हैदराबाद के राजीव गांधी  इंटरनेशनल स्टेडियम पर टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी चुनी. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर  कैमरन ग्रीन 52, और टिम डेविड 54 के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 187 रनों का टारगेट दिया था. भारत की तरफ से अक्षर पटेल की बेहतरीन गेंदबाजी इस मैच में भी कायम रही. उन्होने 4 ओवरों में 33 रन देकर 3 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का शिकार किया. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करनी उतरी भारतीय टीम ने अपने दोनों ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा का विकटे जल्द गंवा दिया. लेकिन कुछ अलग इरादे से मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्य कुमार यादव और रन मशीन विराट कोहली ने तीसरे विकटे के लिए  104 रनों की साझेदारी करके भारत को 6 विकटे से जीत दिला दी.

 

सूर्य कुमार के बेहतरीन खेल के लिए उन्हे मैन ऑफ द मैच चुना गया

 

सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने के लिए अक्षर पटेल को चुना गया प्लेयर ऑफ द सीरीज

कोहली की कमिटमेंट ने भारत को दिलाई सीरीज में जीत

IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया से पहले टी20 मैच में मिली हार से सीरीज में पिछड़ने के बाद भारत ने नागपुर के मैदान पर दूसरेे मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में शानदार वापसी की थी. इस जीत के बाद विराट कोहली ने कमिटमेंट किया था कि वो ऑस्ट्रेलिया को हैदराबाद में देखलेंगे. कोहली ने अपनी इस बात को पूरा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. उन्होने 56 गेंदों में 63 रनों की पारी खेलकरे भारत को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दिला दी.

ऑस्टेलिया को 9 साल बाद घर में टी20 सीरीज में हराया

लगातार 10वीं घरेलू सीरीज में भारत की जीत

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 साल बाद घरेलू सरजमी पर टी20 सीरीज में हराया है. इससे पहले टीम इंडिया ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया को अपनी सरजमी पर मात दी थी. इस सीरीज के साथ ही भारत की य़ह लगातार 10वीं घरेलू सीरीज में जीत है. रोहित शर्मा जबसे टीम के कप्तान बने है तब से टेस्ट, वनडे औऱ टी-20 सीरीज को मिलाकर भारत ने अपने घर में लगातार 10वीं सीरीज मेंं  जीत हासिल की है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

48 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

52 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago