Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IMD ने उत्तर भारत में जारी किया शीतलहर का अलर्ट, बिहार में ठंड से स्कूली छात्र की मौत

Weather Update Today: उत्तर भारत में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है. वहीं दिन भर बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

Weather Update Today

सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते लोग.

Weather Update Today: देशभर के मैदानों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. आज 25 तारीख हो चुकी है लेकिन ठंड के सितम में कोई कमी नही है. मैदानी राज्यों में हवाएं चलने से ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है. आईएमडी के अनुसार उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी दिल्ली में कोहरा छाए रहने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई उड़ानें और ट्रेनें देरी से चल रही है.

यह भी पढ़ेंः ‘यह वास्तविक गर्भगृह नहीं है…’ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में नई याचिका दाखिल, कोर्ट से की यह मांग

इसके अलावा मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. वहीं बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं मौसम विभाग ने 26 जनवरी यानी कल हल्के कोहरे की संभावना जताई है. उधर बिहार में ठंड केे चलते 1 छात्र की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मो. कुर्बान की ठंड के कारण अचानक तबीयत खराब हो गई. वहीं मुजफ्फरपुर में उच्च विद्यालय के कक्षा-9 की छात्रा सकीना ठंड से बेहोश हो गई.

हिमाचल में बारिश की संभावना

पंजाब’-हरियाणा में ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है. दोनों राज्यों में कई जगहों पर कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी काफी कम रही। पंजाब केे अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया. हिमाचल में आज से ताजा यानी 25 जनवरी से बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा कई राज्यों में रविवार को बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः पेरिस से सीधे आज जयपुर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, गणतंत्र दिवस समारोह के हैं मुख्य अतिथि, PM मोदी और मैक्रों के पोस्टरों से सजा गुलाबी शहर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital