Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘यह वास्तविक गर्भगृह नहीं है…’ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में नई याचिका दाखिल, कोर्ट से की यह मांग

Shri Krishna Janmabhoomi Shahi Idgah Controversy: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले को लेकर कोर्ट में नई याचिका दायर की गई है. कोर्ट में बताया गया है फिलहाल जहां पूजा की जा रही है वह वास्तविक गर्भगृह नहीं है.

Shri Krishna Janmabhoomi Shahi Idgah Controversy

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद.

Shri Krishna Janmabhoomi Shahi Idgah Controversy: यूपी के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में कोर्ट में नई याचिका दायर की गई है. याचिका के अनुसार श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर जिसको भगवान की जन्मस्थली बताया जा रहा है, असल में वह गर्भगृह नहीं है. अर्जी के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म स्थान प्राचीन केशवदेव मंदिर था वहां मुगल शासक औरंगजेब ने साल 1669-70 में तुड़वाकर उस स्थान पर ईदगाह का निर्माण कराया था.

यह भी पढ़ेंः बिहार में बदमाशों का आतंक, समस्तीपुर कर्पूरी रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस ट्रेन में युवक को मारी गोली

याचिका में मांग की गई है कि यहां आने वाले दर्शनार्थियों को यह स्पष्ट रूप से बताया जाए कि वह वास्तविक गर्भगृह नहीं है. यह याचिका सिविल जज अनुपमा सिंह की अदालत में दायर की गई है. याचिकाकर्ता के वकील ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामले में श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव, निदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, उप्र सरकार के धार्मिक मामलों के सचिव आदि को पक्ष बनाते हुए बोर्ड लगवाने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है.

सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

याचिका को मंजूर कर लिया गया है हालांकि सुनवाई की कोई तारीख अभी तय नहीं हुई है. बता दें कि फिलहाल एएसआई सर्वे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. यहां भी ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के तर्ज पर सर्वे की मां की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने यह रोक हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई थी.

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir: रामलला के दर्शन को उमड़ रहा जनसैलाब, CM योगी ने कराईं सुव्‍यवस्‍था, पुलिस-प्रशासन मुस्‍तैद



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital