देश

गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के सख्त इंतजाम, परेड देखने कर्तव्य पथ पर आ सकते हैं लगभग 77,000 लोग

गणतंत्र दिवस को अब मात्र एक दिन रह गए हैं, ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले आयोजन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ और उसके आसपास के इलाकों में करीब 14000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा, जहां से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड शुरू होगी. दिल्ली पुलिस ने कल बुधवार को यह जानकारी दी. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस को लेकर बताया कि इस साल दिल्ली में परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर लगभग 77,000 लोगों के आने की संभावना है जिसके मद्देनजर सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. वहीं इतिहास में पहली बार दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी.

दिल्ली के चारों ओर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि गणतंत्र दिवस के लिए दिल्ली के चारों ओर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है. वहीं दिल्ली पुलिस अयोध्या में बने राम मंदिर के बाद सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है. पाठक ने कहा कि पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार को हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दिल्ली के ‘संवेदनशील’ इलाकों में शांति बनी रहे. उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के बीच आपसी सहयोग की मदद से सीमावर्ती इलाकों में शांति कायम रखी जा रही है.

77,000 लोगों के आने की संभावना

परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर लोगों की काफी भीड़ जमा होती है. विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था, जोन दो) मधुप तिवारी ने कहा कि परेड में कम से कम 77,000 लोगों के आने की संभावना है. मधुप तिवारी ने कहा, ‘सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने नयी दिल्ली जिले को 28 जोन में बांटा है. इन जोन का नेतृत्व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे.’ परेड नयी दिल्ली जिले से शुरू होगी. उन्होंने कहा कि गुमशुदा व्यक्ति बूथ, हेल्पडेस्क, प्राथमिक चिकित्सा कियोस्क और सुविधा बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां आगंतुक परेड स्थल पर जाने से पहले अपने वाहनों की चाबियां जमा कर सकते हैं. वहीं विशेष पुलिस आयुक्त ने लोगों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और गहन जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करने का भी अनुरोध किया.

इसे भी पढें: ‘यह वास्तविक गर्भगृह नहीं है…’ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में नई याचिका दाखिल, कोर्ट से की यह मांग

दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ी सुरक्षा

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था पर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर मधुप तिवारी ने कहा, “26 जनवरी की परेड और समारोह को लेकर सभी जिलों ने जरूरी इंतजाम कर लिए हैं. सीमाओं पर चेकिंग भी की जाएगी. नई दिल्ली जिले ने व्यापक योजना बनाई है व्यवस्था. क्षेत्र को 11 जोन में बांटा गया है, जिसका नेतृत्व डीसीपी या अतिरिक्त डीसीपी करेंगे. इसके लिए 8,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. गवाही देने आने वाली जनता के लिए मिसिंग पर्सन बूथ, हेल्प डेस्क और कई अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं परेड.”

Rohit Rai

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

14 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

26 minutes ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

39 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

39 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

39 minutes ago