देश

Muzaffarnagar: प्रेम विवाह को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, युवती के पति और दो भाइयों की मौत, पिता गम्भीर रूप से घायल

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष होने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई है और एक गम्भीर रूप से घायल है. घटना खतौली क्षेत्र से सामने आई है. यहां कथित तौर पर प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि, गोली चल गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और एक गम्भीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना मंगलवार की देर रात हुई है.

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम रतनपुरी थाना क्षेत्र के फुलत गांव की है और दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, मृतकों की पहचान अंकित, रोहित और राहुल के तौर पर हुई है. इन तीनो की मौत हो चुकी है. हरिमोहन गम्भीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. तो वहीं पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है. पुलिस ने बताया कि, अंकित ने हरिमोहन की बेटी से उसके परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी. मंगलवार शाम अंकित और हरिमोहन के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी की गई. पुलिस अधिकारी ने राजू, मोनू तथा गोवर्धन के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और गांव में पुलिस बल तैनात है.

ये भी पढ़ें-अखिलेश ने तीसरी सीट की जीत को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, बोले-“ये परीक्षा थी…अब सब कुछ साफ है”

गांव में पहुंचे एडीजी

बुधवार को एडीजी ने गांव पहुंच कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली है और पीड़ित युवती से पूछताछ भी की. बता दें कि गांव फुलत में मंगलवार की रात को दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हो गए थे. घायलों को उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार की सुबह घायल हुए राहुल की भी मौत हो गई.

8 महीने पहले किया था प्रेम विवाह

घटना को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि अनुसूचित जाति के अंकित का अपने ही समाज की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते दोनों ने प्रेम विवाह भी कर लिया था. आठ महीने से दोनों मेरठ रह रहे थे. मंगलवार की रात को अंकित गांव में भी एक शादी समारोह में शामिल होने आया था, इसी दौरान लड़की के भाइयों राहुल और रोहित ने अंकित की धारधार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी, उसके बाद अंकित के परिजनों ने गोली चला दी, जिसमें रोहित, राहुल और उसके पिता हरि मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई और घटना की जानकारी होते ही तुरंत पुलिस बल पहुंचा. रात भर गांव में पुलिस बल तैनात रहा. बुधवार की सुबह एडीजी ने गांव पहुंचकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की, उसके बाद अंकित की पत्नी से घंटे भर पूछताछ की.

इनपुट- नीरज त्यागी
-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

6 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

16 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

27 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

29 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

59 minutes ago