देश

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती की बढ़ी मुश्किलें, एक और नेता ने थामा सपा का हाथ, इस तरह हरा दिया था अखिलेश के भाई को

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है. जहां राज्यसभा चुनाव के बहाने सपा के कई बागी विधायकों ने अपना रुख जाहिर कर दिया है तो वहीं अब बसपा (बहुजन समाज पार्टी) को भी लगातार झटके मिल रहे हैं. ताजा खबर सामने आ रही है कि, बसपा नेता और आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे शाह आलम गुड्डू जमाली ने सपा का हाथ थाम लिया है.

बता दें कि, गुड्डू जमाली आजमगढ़ स्थित मुबारकपुर के रहने वाले हैं और साल 2022 में आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बसपा के टिकट से उन्होंने चुनाव लड़ा था. तो वहीं सपा की ओर से यहां अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को उतारा गया था. इस उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा था और भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ की चुनाव में जीत हुई थी. इस चुनाव को लेकर माना जाता है कि अगर गुड्डू जमाली यहां से नहीं खड़े होते तो सपा प्रत्याशी की जीत हो सकती थी. उनको धर्मेंद्र की हार की बड़ी वजह भी माना जाता है.

दरअसल आजमगढ़ सीट को हमेशा से सपा का गढ़ माना जाता रहा है. 2019 में इस सीट पर अखिलेश यादव विजयी हुए थे लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव के बाद जब उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दिया तो उपचुनाव में ये सीट सपा के हाथ से निकल गई थी. इसके पीछे गुड्डू जमाली का ही हाथ माना जाता रहा है. बता दें कि इस उपचुनाव में भाजपा की ओर से दिनेश लाल निरहुआ खड़े थे और उनको 3,12,768 वोट मिले तो वहीं सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को 3,04,089 वोट और गुड्डू जमाली को 2,66,210 मिले. कहा जाता है कि अगर बसपा ने उन्हें खड़ा नही किया होता यहां से सपा की जीत तय थी. इसी समीकरण को देखते हुए लोग गुड्डू जमाली को ही अखिलेश के भाई की हार की वजह मानते रहे हैं.

ये भी पढ़ें-एक साथ वोट देने पहुंचे सपा के बागी, विधायक मनोज पांडे पर SP ने शुरू की कार्रवाई, अखिलेश ने दिया ये निर्देश

हमेशा रहेगा उनका सम्मान

शाह आलम गुड्डू जमाली के सपा में शामिल होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, “हमेशा उनका सम्मान रहेगा. आज भारतीय जनता पार्टी ने देश के सामने संकट पैदा किया है.” इसी के साथ ही शिवपाल सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि,” संविधान को बदलने की नीयत है और इसी के साथ-साथ पूरी तरह से लोकतंत्र की जितनी भी मान्यताएं थी उनको समाप्त करने की कोशिश की है तो देश के बचाने का काम पीडीए के लोग करेंगे ही. पीडीए के साथ-साथ देश में सबसे दुःखी किसान, नौजवान और मुसलमान है, उसकी लड़ाई हम सब लोग मिलकर लड़ेंगे.” शिवपाल ने आगे कहा कि, भाजपाई राम की कसम खाते हैं लेकिन राम की झूठी कसम खाते हैं. हम भी राम को मानते हैं लेकिन हम राम के नाम पर झूठ नहीं बोलते. आज हम गुड्डू जमाली और उनके साथ आए सभी का स्वागत करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago