देश

Satish Kaushik Death: ‘मेरे पति ने 15 करोड़ के लिए की सतीश कौशिक की हत्या’, महिला का सनसनीखेज दावा, दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक की मौत के मामले में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है. दिल्ली के व्यवसायी की पत्नी होने का दावा करने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये के लिए सतीश कौशिक की हत्या कर दी. बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सतीश कौशिक की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है, हालांकि फाइनल रिपोर्ट अभी आनी बाकी है.

दिल्ली पुलिस में महिला ने की शिकायत

महिला ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के कार्यालय में दर्ज शिकायत में यह दावा किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कौशिक पैसे वापस मांग रहे थे, जिसे उसका पति चुकाना नहीं चाहता था. महिला ने आरोप लगाया कि कौशिक की कुछ दवाइयों से हत्या की गई थी जिसका उसके पति ने इंतजाम किया था. इससे पहले शनिवार को, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि उन्होंने दिल्ली के फार्महाउस से कुछ ‘दवाएं’ बरामद की हैं, जहां अभिनेता अपनी मृत्यु से पहले एक पार्टी में शामिल हुए थे.

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने दावा किया कि उसने 13 मार्च, 2019 को व्यवसायी से शादी की थी, कौशिक से उसके पति ने मिलवाया था और दिवंगत अभिनेता भारत और दुबई में अक्सर मिलते रहते थे. उसने दावा किया कि 23 अगस्त, 2022 को कौशिक दुबई में उनके घर आए थे और उसके पति से 15 करोड़ रुपये की मांग की थी.

शिकायत में महिला ने कहा- मैं ड्राइंग रूम में मौजूद थी जहां कौशिक और मेरे पति दोनों बहस में उलझे हुए थे. कौशिक कह रहे थे कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है और तीन साल हो गए हैं जब उन्होंने मेरे पति को निवेश के लिए 15 करोड़ रुपये दिए थे. कौशिक ने यह भी कहा कि न तो कोई निवेश किया गया और न ही उनका पैसा लौटाया गया जिसके लिए वह ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.

उन्होंने दुबई में एक पार्टी में ली गई व्यवसायी और कौशिक की तस्वीर भी साझा की. महिला का आरोप है कि पार्टी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बेटा भी मौजूद था. शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसका पति कई तरह के ड्रग्स का कारोबार करता है. मेरे पति ने कौशिक से वादा किया था कि वह जल्द ही पैसे चुका देंगे. जब मैंने अपने पति से पूछा कि मामला क्या है, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कौशिक के पैसे को कोविड महामारी के दौरान गवां दिया. मेरे पति ने कहा कि वह कौशिक से छुटकारा पाने का प्लान बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें:Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक की मौत के मामले में नया मोड़, दलाल प्रतीक आनंद ने केस को दबाने में की विकास मालू की मदद!

व्यवसायी की कौशिक से तीखी नोकझोंक हुई थी

शिकायत में कहा गया है कि पैसे को लेकर 24 अगस्त 2022 को व्यवसायी की कौशिक से तीखी नोकझोंक हुई थी. महिला ने दावा किया कि उसके पति ने कौशिक से कहा कि भुगतान पहले ही कर दिया गया था, इसलिए इसका कोई सबूत नहीं है, लेकिन वह इसे चुकाने के लिए तैयार है, जिसके लिए उसे समय चाहिए.

शिकायत में महिला ने कहा, “फिर मैंने कौशिक को मेरे पति को यह कहते हुए सुना कि उन्होंने उन्हें एक प्रॉमिसरी नोट दिया था. अब मैंने कौशिक के निधन की खबर पढ़ी, जिसके बाद मुझे पूरा शक है कि यह मेरे पति ही थे जिन्होंने अपने साथियों के साथ साजिश रची और कौशिक को नशीला पदार्थ देकर मार डाला ताकि उन्हें पैसे वापस न करने पड़ें. वहीं इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago