अनिल राजभर और ओमप्रकाश राजभर
UP: उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. अखिलेश यादव को लेकर उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख को यदि ”बचा खुचा राजनीतिक अस्तित्व” बचाना है तो उन्हें जनभावनाओं का आदर करना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि अखिलेश यादव को झूठ फरेब की राजनीति बंद कर देना चाहिए. वहीं अनिल राजभर ने ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना साधते हुए उन्हें मीडिया के मनोरंजन का साधन कह डाला.
उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने आज शनिवार को बलिया के चौकिया मोड़ पर आयोजित वृहद रोजगार मेले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, ”समाजवादी पार्टी के के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निगेटिव सोच के व्यक्ति हैं. उन्हें बाकि का बचा खुचा राजनीतिक अस्तित्व बचाना है तो जन भावनाओं का आदर करना सीखना होगा, झूठ फरेब की राजनीति बंद कर दें और ट्विटर ट्विटर खेलना बंद करें.”
इसे भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक की मौत के मामले में नया मोड़, दलाल प्रतीक आनंद ने केस को दबाने में की विकास मालू की मदद!
सपा आरक्षण और पिछड़े वर्ग की विरोधी
मंत्री अनिल राजभर ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा कि सपा अब तक 4 बार सत्ता में रही. जिससे कि यह बात साबित हो गई कि ये लोग आरक्षण और पिछड़े वर्ग के विरोधी हैं, वहीं परिवारवाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनको सिर्फ अपना परिवार और अपने लोग दिखाई देते हैं. निल राजभर का कहना था कि, ”4 बार की सरकार के आंकड़े उठा कर देख लें, जब जनता सरकार से बाहर कर देती है तो उनको आरक्षण याद आने लगता है. हम (BJP) विकास की बात करते हैं तो ये बात जाति की करते हैं, अगर हम मुद्दे की बात करेंगे तो वे परिवार की बात करेंगे.”
वहीं अनिल राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मीडिया के मनोरंजन के साधन भर हैं. वहीं उन्होंने इस बात का दावा भी किया कि उनकी सरकार ने 2017 से अब तक 14 लाख से ज्यादा नौकरिया सरकारी क्षेत्रों से लेकर निजी के अलावा संविदा व आउटसोर्सिंग के जरिए दी है.
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…