Nagaland Landslide
Nagaland Landslide: बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में आजकल लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं. इसके लिए कई जगहों पर लोगों को सोच-समझकर जाने की सलाह दी जाती है. इस बीच नागालैंड से एक दर्दनाक घटना का वीडियो सामने आया है. राज्य के नेशनल हाइवे 29 के पास लैंडस्लाइड की घटना हुई. इस घटना में कार के ऊपर एक बड़ी चट्टान आकर गिर गई. बताया गया कि इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत हो गई है वहीं, तीन अन्य जख्मी हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब यह घटना हुई तो बारिश हो रही थी और पहाड़ी क्षेत्र से गुजर रही सड़क पर ट्रैफिक जाम के कारण गाड़ियां खड़ी थीं.
नागालैंड के नेशलन हाइवे पर हुई लैंडस्लाइड की दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. घटना चुमौकेदिमा जिले की बताई जा रही है. वीडियो के बारे में बताया गया कि यह गाड़ी में लगे डैश कैम(कैमरा) में रिकॉर्ड हो गया था, जो अब वायरल हो गया है. वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि नेशनल हाइवे पर बारिश हो रही है और ट्रैफिक के कारण गाड़ियां सड़क पर खड़ी हैं. तभी अचानच लैंडस्लाइड की घटना होती है और कुछ बड़े पत्थर सड़क पर खड़ी गाड़ियों के ऊपर गिर जाते हैं.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सामने वाली गाड़ी पर एक बड़ा सा पत्थर आकर गिर जाता है और उसे चकनाचूर कर देता है. इतना ही नहीं वह पत्थर आगे जाकर एक अन्य गाड़ी को भी अपने लपेटे में ले लेता है. वहीं, दूसरा पत्थर पहाड़ से गिरता है और एक तीसरी गाड़ी को अपना निशाना बना लेता है.
बताया गया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक की तो मौके पर ही हो गई जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हो गई. इसके अलावा तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए गए. पत्थर के टकराव के बाद गाड़ियां पिचक सी गईं.
ये भी पढ़ें- पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती आज, जानिए LJP के संस्थापक कैसे कहलाए राजनीति के ‘मौसम विज्ञानी’
वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक ने लिखा है,”दिल दहला देने वाली घटना. सच है कि मौत कभी भी किसी भी रूप में आ सकती है. क्या पता था कार सवारों को कि इस तरह की घटना का भी सामना होगा… दुखद.” एक अन्य ने लिखा है है बहुत ही भयानक घटना.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…