Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नंबरदार समाज व सरकार के बीच पुल की तरह है जो संविधान की बुनियाद पर टिका है: कटारिया

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान के तहत हरियाणा के गांव सफीलपुर में आयोजित नंबरदार मिलन समारोह में कहा कि नंबरदार समाज और सरकार के बीच एक संविधान आधारित पुल की तरह हैं.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कहा कि नंबरदार एक तरह से समाज व सरकार के बीच पुल की तरह है जो सामांजस्य बनाए रखता है. यह पुल भी पूरी तरह से संविधान की बुनियाद पर टिका है.
सुदेश कटारिया हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत गांव सफीलपुर में नंबरदार मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने नंबरदारों को सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया.

इससे पूर्व दलित समाज की आवाज बन चुके इस नेता ने संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित करके विधिवत रूप से नंबरदार जनसंवाद समारोह का शुभारंभ किया.

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दलित समाज के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी.  मिलन समारोह सामाजिक चेतना और एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ. इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

सुदेश कटारिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान निर्माता के आदर्शों पर चलकर अंत्योदय उत्थान के साथ सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर आगे बढ़ रहे हैं. भाजपा ने संविधान निर्माता को भारत रत्न दिया बल्कि उनके नाम पर म्यूजियम भी बनाया जोकि समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है.


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital