देश

PM Narendra Modi Longest Serving Prime Minister: नेहरू का रिकॉर्ड टूटेगा, भाजपा नेताओं ने बताया गर्व का क्षण

Narendra Modi longest serving Prime Minister: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल को लेकर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सबसे अधिक समय तक नरेंद्र मोदी का स्वतंत्र भारत के प्रधानमंत्री के रूप रहना गर्व की बात है. इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे बेहतरीन काम किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा. गरीब आदमी, अमीर आदमी बनेगा. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोगों के जीवन में आने वाले संकटों का समाधान किया गया है.

कल 10 जून को रिकॉर्ड टूटकर नरेंद्र मोदी के नाम हो जाएगा…

भाजपा के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से बिना अवकाश लिए निरंतर काम कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी ने 4398 दिनों तक लगातार शासन करके नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की. कल 10 जून को वो रिकॉर्ड भी टूटकर नरेंद्र मोदी के नाम हो जाएगा.

दिनेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपनी कर्मठता, योग्यता और निरंतरता की वजह से यह रिकॉर्ड बनाया है. जब वे मुख्यमंत्री थे, तब भी उन्होंने एक भी दिन का अवकाश नहीं लिया था. वे कभी हारे नहीं, वे लगातार जीतते और सीखते रहे. यह वजह है कि देश की जनता की ओर से उनको लगातार तीसरी बार चुना गया है.

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और दावा किया कि आज की तारीख में देश की जनता केंद्र सरकार पर विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लंबे समय से अपने पद पर बने हुए हैं और लोगों के हित के लिए दिन रात काम कर रहे हैं. उन्होंने अपनी कार्यशैली के तहत यह सुनिश्चित किया है कि किसी के भी हितों के किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए.

यह भी पढ़ें: ‘रमजान में बम गिराना दोगलापन’, UNSC में अफगानिस्तान का मसीहा बना भारत, जानें पाकिस्तान को कैसे धोया?

जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान बिना रुके और बिना थके काम किया है, जिसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए. प्रधानमंत्री पिछले 12 साल से लगातार काम कर रहे हैं. हमारे प्रधानमंत्री ने बिना रुके देश के लिए जनता के लिए काम किया है. यह इसी का नतीजा है कि आज की तारीख में चौतरफा विकास की बयार बह रही है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago