देश

PM Swearing in Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह से पहले नरेंद्र मोदी की वायरल हुई ये खास तस्वीर, जानें यूपी के इस चित्रकार ने कैसे बनाई?

Narendra Modi’s oath-taking ceremony: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. कार्यक्रम की तैयारी पुरी हो चुकी है. भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. पटना में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया है तो वहीं उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी के एक प्रशंसक चित्रकार ने उनकी तस्वीर उकेर कर खूब प्रशंसा बटोरी है. तो वहीं ये तस्वीर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर की खास बात ये है कि इसे किसी कलर से नहीं बल्कि कोयले से बनाया गया है.

बता दें कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं, इसको लेकर हर कोई खुश है और चारो ओर जश्न का माहौल है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के चित्रकार जुहेब खान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कोयले से पीएम मोदी की 8 फीट की तस्वीर को दीवार पर उकेर दिया है. उनको कोयले से चित्रों को बनाने के लिए न केवल देश बल्कि विदेशों में भी जाना जाता है. जुहेब कहते हैं कि इस तस्वीर के जरिए मैने मोदी को बधाई दी है.

ये भी पढ़ें-PM Swearing in Ceremony: “मोदी के साथ लोगों ने किया विश्वासघात…”, अयोध्या में भाजपा के हारने पर बोले स्वामी रामभद्राचार्य

दीवारों पर उकेरते हैं समसामयिक घटनाएं

मोदी की तस्वीर बनाने वाले चित्रकार जुहेब खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अक्सर देश में होने वाली समसामयिक घटनाओं को कोयले से अपनी तस्‍वीर के जरिए दीवारों पर उतारता हूं. आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. इस मौके पर उन्‍हें बधाई देने के लिए मैंने कोयले से उनका 8 फीट का चित्र तैयार किया है.

सभी को साथ लेकर चलें

जुहेब खान ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि मैं आशा करता हूं कि पीएम मोदी अपने नारे ‘सबका साथ, सबका विकास’ के साथ सभी जाति, धर्मों और समुदायों के लोगों को साथ लेकर चलेंगे, ताकि यह देश प्रगति कर सके.

शाम को होगा शपथ ग्रहण समारोह

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें शपथ दिलाएंगी. भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ पॉलिसी और ‘सागर’ मिशन को दी जा रही प्राथमिकता के तहत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को समारोह में बुलाया गया है. पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वाले नेताओं में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हैं. सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना शनिवार को ही भारत आ गई थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

5 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago