देश

PM Swearing in Ceremony: “मोदी के साथ लोगों ने किया विश्वासघात…”, अयोध्या में भाजपा के हारने पर बोले स्वामी रामभद्राचार्य

Narendra Modi’s oath-taking ceremony: आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे. इसके लिए राष्ट्रपति भवन में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. करीब 8 हजार मेहमान कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम को 7.15 बजे कार्यक्रम शुरू होगा. चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य भी प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्होंने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूती के साथ 5 साल चलेगी.

मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामभद्राचार्य बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके मित्र हैं. उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया है, इसलिए वह हरिद्वार में चल रही राम कथा के बीच में से समय निकालकर दिल्ली राष्ट्रपति भवन में उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं. इसके लिए वह बहुत खुश हैं. मालूम हो कि स्वामी रामभद्राचार्य वर्तमान में शिव की ससुराल कही जाने वाले कनखल में राम कथा कह रहे हैं. यह राम कथा 15 जून तक चलेगी. राम कथा में से समय निकाल कर स्वामी रामभद्राचार्य दिल्ली पहुंचेंगे. फिर सोमवार को वह दिल्ली से वापस हरिद्वार लौटेंगे और फिर से यहां पर रामकथा कहेंगे.

ये भी पढ़ें-NDA Government: आने वाले पांच सालों में ये बड़े फैसले ले सकती है नई सरकार, जानें किस एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे मोदी?

अयोध्या में बीजेपी को मिली हार पर कही ये बात

मीडिया से बात करते हुए रामभद्राचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनना उनके लिए सबसे खुशी की बात है. वह एक कुशल प्रशासन तथा सफल प्रधानमंत्री हैं. इसके अलावा अयोध्या व उसके आस-पास के क्षेत्रों में बीजेपी को लोकसभा चुनाव में मिली हार पर वह बोले कि उनको बुरा लगा है. बीजेपी और मोदी के साथ लोगों ने विश्वासघात किया है, लेकिन सब धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा.

भारत पहुंच रहे हैं विदेशी मेहमान

बता दें कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में करीब 8 हजार मेहमान हिस्सा ले रहे हैं. श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत पहुंच चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…

13 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

35 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

38 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

48 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

49 minutes ago

बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ेगा सहयोग, निवेश-टेक्नोलॉजी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते

South Korea Investment: दक्षिण कोरिया के सियोल में Korea-India Bridge 2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें…

58 minutes ago