देश

Nashik: 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए PM मोदी, स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर बोले- आज का दिन भारत की युवा शक्ति का दिन

Nashik: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नासिक में आयोजित 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए. वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में युवाओं ने मार्च-पास्ट किया. इसके अलावा महोत्सव में युवाओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य भी पेश किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज का ये दिन भारत की युवा शक्ति का दिन है. ये दिन उस महा पुरुष को समर्पित है जिन्होंने गुलामी के कालखंड में भारत को नई ऊर्जा से भर दिया था. ये मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर नासिक में हूं मैं आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देता हूं.”

काला राम मंदिर में दर्शन करने का मिला सौभाग्य

पीएम मोदी ने कहा, “मैंने आह्वान किया था कि 22 जनवरी तक हम सभी देश के तीर्थ स्थानों की मंदिरों की साफ-सफाई करें, स्वच्छता का अभियान चलाए. आज मुझे काला राम मंदिर में दर्शन करने का और मंदिर परिसर में सफाई करने का सौभाग्य मिला.”

वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे देश के ऋषियों-मुनियों-संतों से लेकर सामान्य मानवी तक, सभी ने हमेशा युवाशक्ति को सर्वोपरि रखा है. श्री अरबिंदो कहते थे कि अगर भारत को अपने लक्ष्य पूरे करने हैं, तो भारत के युवाओं को एक स्वतंत्र सोच के साथ आगे बढ़ना होगा. स्वामी विवेकानंद जी भी कहते थे कि भारत की उम्मीदें भारत के युवाओं के चरित्र और उनकी प्रतिबद्धता पर टिकी है. श्री अरबिंदो और स्वामी विवेकानंद का ये मार्गदर्शन आज 2024 में भारत के युवा के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है.”

‘मेरा युवा भारत संगठन’ को लेकर कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मेरा युवा भारत संगठन’ से जिस तेजी के साथ देश के कोने-कोने में युवा जुड़ रहे हैं, उससे भी मैं बहुत उत्साहित हूं. मेरा युवा भारत संगठन की स्थापना के बाद ये पहला युवा दिवस है. अभी इस संगठन को बने 75 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं और 1.10 करोड़ के आसपास युवा इसमें अपना नाम रजिस्टर करा चुके हैं.” बता दें कि पीएम मोदी आज महराष्ट्र में कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने वाले हैं.

मोदी-मोदी की गूंज दुनिया के कोने-कोने में

नासिक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “ये मोदी-मोदी की गूंज आज भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने में है. आज हम सब के बीच एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने हम सबको विकसित भारत बनाने का एक लक्ष्य दिया है. हमारे सामने सबसे बड़ा लक्ष्य है विकसित भारत बनाने का. विवेकानंद जी कहते थे कि एक लक्ष्य तय करो और उस लक्ष्य के बारे में दिन और रातभर सोचो, काम वही करो जो आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जाए और बाकी सारे सपने भूल जाओ फिर आप उस लक्ष्य को पूरा होते हुए देखोगे. मनुष्य के संकल्प से बड़ा कोई और लक्ष्य नहीं होता है. तो पीएम मोदी ने भी हमें विकसित भारत बनाने का एक लक्ष्य दिया है. आज नए भारत की बुलंद तस्वीर दिखती है. तीन महीने बाद जब पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे तो हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे.”

Rohit Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago