मनोरंजन

OTT Platform: इस वीकेंड ‘किलर सूप’ से ‘रोल प्ले’ तक सस्पेंस और रोमांस का तड़का हैं ये 5 फिल्में और सीरीज

OTT Platform: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्मों के नए सेट के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली टॉप वेब सीरीज और फिल्म रिलीज़ हो गई हैं. इनमें से कुछ थ्रिलर हैं तो कोई रोमांटिक कॉमेडी. यदि आप इस सर्द के मौसम में कहीं बाहर नहीं जाना चाहते हैं तो आप आराम से अपने बिस्तर पर बैठकर इन फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

किलर्स ऑफ द फ्लावर मून

एप्पल टीवी+ पर अमेरिकी फिल्म ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ रिलीज हुई है. मार्टिन स्कोर्सेसे के डायरेक्शन में बनी ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ एक अमेरिकी कहानी है, जो 1920 के दशक के ओक्लाहोमा पर बेस्ड है. ये फिल्म, ओसेज नेशन के सदस्यों की जमीन पर उन्हें निशाना बनाकर की गई हत्याओं की खोज करती है.

किलर सूप

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘किलर सूप’ की कहानी स्वाति शेट्टी (कोंकणा सेन शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है. इस डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर सीरीज में मनोज बाजपेयी डबल रोल में नजर आते हैं. वे स्वाति शेट्टी के पति प्रभाकर और उनके बॉयफ्रेंड उमेश की भूमिका में दिखाई देते हैं. हालांकि, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब प्रभाकर की डेथ हो जाती है.

‘द लेजेंड ऑफ हनुमान सीज़न 3’

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ के आगामी तीसरे सीज़न में, कहानी दुनिया भर में सत्ता के भूखे रावण की और भगवान हनुमान के इर्द-गिर्द घूमेगी. अपने एनीमेशन, कहानी कहने और हिंदू पौराणिक कथाओं को दिखाते हुए, ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ ने भारत में तारीफें हासिल की है और कई देशों में भी लोकप्रियता हासिल कर रही है.

‘इको’

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स टेलीविजन सीरीज का दसवा पार्ट आ गया है, जिसका नाम ‘इको’ है. ये अमेरिकी माया लोपेज़ पर बेस्ड है, जो कभी ट्रैकसूट माफिया की नेता थी. न्यूयॉर्क शहर में ‘हॉकआई’ की कहानी को बताते हुए, सीरीज में बहुत कुछ दिखाया गया है. माया अपने पास्ट के साथ समझौता कर रही है, वो कई सारी चुनौतियों से जूझती है.

‘रोल प्ले’

इस हाई-एनर्जी थ्रिलर कॉमेडी में, स्पॉटलाइट न्यू जर्सी की एम्मा (कैली कुओको) है, जो डेविड (डेविड ओयेलोवो) नाम के पति और दो बच्चों के साथ जी रही है. हालांकि, ये सब बस आसान दिखता है, होता नहीं. एम्मा की कहानी कुछ और ही है. कहानी में मोड़ तब आता है जब रोल-प्ले के जरिए उसका पति सबकुछ जान जाता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

16 minutes ago

बृजभूषण को बरी करने के खिलाफ जंग जारी! महिला पहलवानों की अपील पर टली सुनवाई, अब 28 अक्टूबर को फैसला

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…

16 minutes ago

20 हजार जवान, बंद शराब दुकानें! जानिए 10 अक्टूबर को क्यों छावनी में तब्दील हुई दिल्ली?

Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…

40 minutes ago

शादी के बाद इस समाज में बदल जाती है परंपरा, दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा जाता है ससुराल!

Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…

41 minutes ago

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

1 hour ago