Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ब्राजील के रियो में बड़ा पुलिस अभियान, 80 की मौत, 2500 जवानों ने संभाली कमान

ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में पुलिस ने रेड कमांड गैंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया, जिसमें 80 से अधिक लोग मारे गए और 250 से ज्यादा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए.

Brazil Police Operation

ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में सुरक्षा एजेंसियों ने अपराधियों और गैंगस्टर्स के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है. इस कार्रवाई में चार पुलिस अधिकारियों समेत करीब 80 लोगों की मौत हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है. अचानक शुरू हुए इस अभियान ने सबको हैरान कर दिया है.

गवर्नर का बयान

मंगलवार को ब्राजील के गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने एक वीडियो बयान जारी कर बताया कि इस अभियान के तहत 60 कथित अपराधियों को मार गिराया गया और 250 से ज्यादा गिरफ्तारी व तलाशी वारंट जारी किए गए हैं. उन्होंने कहा कि 81 लोगों को हिरासत में लिया गया है और बड़ी संख्या में हथियार जब्त किए गए हैं. कास्त्रो ने साफ कहा,

“हम एक शांत रियो डी जेनेरियो और अपराध मुक्त ब्राजील चाहते हैं. जब सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, तब ही लोग आजादी से जी पाएंगे.”

सम्मेलन से पहले सख्ती

यह अभियान ऐसे समय में चलाया गया है जब अगले हफ्ते रियो में C40 विश्व महापौर जलवायु सम्मेलन आयोजित होना है. ऐसे बड़े आयोजनों से पहले ब्राजील में अक्सर सुरक्षा अभियान चलाए जाते हैं. रियो के बाहरी इलाकों में कई गैंग सक्रिय हैं जो ड्रग तस्करी, फिरौती और संगठित अपराध में शामिल हैं.

रेड कमांड गैंग को बनाया गया निशाना

यह कार्रवाई ऑपरेशन कंटेनमेंट का हिस्सा थी, जिसका मुख्य उद्देश्य कोमांडो वर्मेलो गैंग (Red Command) को खत्म करना था. अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में कम से कम 42 राइफलें जब्त की गईं.

कास्त्रो का सोशल मीडिया पोस्ट

कास्त्रो ने सोशल मीडिया पर लिखा,

“इस ऑपरेशन का मकसद कोमांडो वर्मेलो के विस्तार को रोकना और रियो व अन्य राज्यों के अपराधियों को पकड़ना है.”

ये भी पढ़ें-इजरायल-हमास संघर्ष फिर भड़का, युद्धविराम के बाद गाजा पर हमला

इस अभियान में करीब 2500 सुरक्षा कर्मियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से कई बख्तरबंद वाहनों और हेलीकॉप्टरों से लैस थे. अभियान का मुख्य केंद्र अलेमाओ और पेन्हा फेवेला परिसर था. रियो के वे इलाके हैं जहां गरीब और घनी आबादी रहती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital