Patent Filing in India: भारत में युवा नई चीजों में रुचि लेकर बेहतरीन आविष्कार कर रहे हैं. जिसके चलते पेटेंट फाइलिंग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. इस बढ़ोतरी से पीएम मोदी भी बेहद खुश हैं. पीएम ने बुधवार को कहा है कि यह युवाओं के बढ़ते नवोन्मेषी उत्साह का संकेत हैं और आने वाले समय में यह भारत के लिए सकारात्मक साबित होने वाला है. पीएम मोदी ने इसको लेकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक पोस्ट भी किया है, जिसमें नए इनोवेशंस को लेकर जमकर तारीफ की है.
पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि भारत में पेटेंट आवेदनों में वृद्धि हमारे युवाओं के बढ़ते नवोन्वेषी उत्साह को दर्शाती है और आने वाले समय के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है. दरअसल, हाल ही में एक विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की रिपोर्ट सामने आई है. इसको लेकर पीएम मोदी ने अपना रिएक्शन दिया है और इनोवेशन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है.
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में भारतीयों द्वारा होने वाले पेटेंट्स में 31.6 की बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट बताती है कि यह बढ़ोतरी टॉप 10 फाइलर्स में किसी भी अन्य देश की तुलना में 11 साल की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है.
2022 में सबसे ज्यादा पेटेंट फाइल करने वाले देशों की बात करें तो इस लिस्ट में चीन, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया और जर्मनी सबसे आगे हैं. खास बात यह है कि जितने पेटेंट दुनिया के अन्य दाखिल करता है, उतने ही पेटेंट अकेले चीन दाखिल कर देता है. इसी के चलते चीन पेटेंट फाइलिंग के मामले में हमेशा अव्वल साबित हो जाता है.
है:
फॉर्म -1 में पेटेंट आवेदन करें,
प्रोविजनल/स्पेसिफिकेशन फॉर्म 2
धारा 8 के तहत स्टेटमेंट और अंडरटेकिंग (यह केवल तभी आवश्यक है, जब पेटेंट आवेदन भारत के अलावा किसी अन्य देश में पहले से ही दायर किया गया हो) फॉर्म 3
डेक्लेरेशन फॉर्म 5
-भारत एक्सप्रेस
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…
'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…
1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…
गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…