Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत में पेटेंट फाइलिंग की बढ़ोतरी पर PM Modi ने जताई खुशी, बोले- सकारात्मक होगा देश का भविष्य

भारत में नए आविष्कारों में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसको लेकर पीए मोदी ने भी खुशी जताई है.

Patent Filing in India: भारत में युवा नई चीजों में रुचि लेकर बेहतरीन आविष्कार कर रहे हैं. जिसके चलते पेटेंट फाइलिंग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. इस बढ़ोतरी से पीएम मोदी भी बेहद खुश हैं. पीएम ने बुधवार को कहा है कि यह युवाओं के बढ़ते नवोन्मेषी उत्साह का संकेत हैं और आने वाले समय में यह भारत के लिए सकारात्मक साबित होने वाला है. पीएम मोदी ने इसको लेकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक पोस्ट भी किया है, जिसमें नए इनोवेशंस को लेकर जमकर तारीफ की है.

पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि भारत में पेटेंट आवेदनों में वृद्धि हमारे युवाओं के बढ़ते नवोन्वेषी उत्साह को दर्शाती है और आने वाले समय के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है. दरअसल, हाल ही में एक विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की रिपोर्ट सामने आई है. इसको लेकर पीएम मोदी ने अपना रिएक्शन दिया है और इनोवेशन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है.


यह भी पढ़ें-Varanasi: दिवाली पर काशी विश्वनाथ में होगा पांच दिवसीय महापर्व, अन्नकूट पर लगेगा 21 कुंटल का भोग, श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाएगा अन्न-धन का प्रसाद

भारत ने की बंपर बढ़ोतरी

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में भारतीयों द्वारा होने वाले पेटेंट्स में 31.6 की बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट बताती है कि यह बढ़ोतरी टॉप 10 फाइलर्स में किसी भी अन्य देश की तुलना में 11 साल की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है.

2022 में सबसे ज्यादा पेटेंट फाइल करने वाले देशों की बात करें तो इस लिस्ट में चीन, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया और जर्मनी सबसे आगे हैं. खास बात यह है कि जितने पेटेंट दुनिया के अन्य दाखिल करता है, उतने ही पेटेंट अकेले चीन दाखिल कर देता है. इसी के चलते चीन पेटेंट फाइलिंग के मामले में हमेशा अव्वल साबित हो जाता है.

यह भी पढ़ें- UP Cabinet Meeting: राम लला के दर्शन करने के बाद अयोध्या में होगी कैबिनेट बैठक, इन अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

कैसे कर सकते हैं पेटेंट के लिए अप्लाई

है:
फॉर्म -1 में पेटेंट आवेदन करें,

प्रोविजनल/स्पेसिफिकेशन फॉर्म 2

धारा 8 के तहत स्टेटमेंट और अंडरटेकिंग (यह केवल तभी आवश्यक है, जब पेटेंट आवेदन भारत के अलावा किसी अन्य देश में पहले से ही दायर किया गया हो) फॉर्म 3

डेक्लेरेशन फॉर्म 5

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital