देश

UP News: “जान से मारने की मिल रही धमकी…”, एल्विश केस में शिकायतकर्ता ने किया दिल्ली HC का रुख, मांगी सुरक्षा

UP News: रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी विनर यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने मंगलवार को नोटिस भेजकर रेव पार्टियों में सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल की जांच में शामिल होने के लिए कहा है तो वहीं इस मामले के शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता ने सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और आरोप लगाया है कि उनको जान से मारने की धमकी मिल रही है.

बता दें कि नोएडा- NCR सहित कई शहरों में रेव पार्टी के दौरान बहाने से विदेशी युवतियों को बुलाने और सांप के जहर के इस्तेमाल करने के मामले में एल्विश यादव समेत 6 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज किया गया है. इन सभी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं नोटिस भेजने के साथ ही पुलिस ने उन पांच लोगों की हिरासत के लिए भी आवेदन किया है, जिन्हें मामले में गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

गौरतलब है कि तीन नवम्बर को पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर लिया था. इस मामले में एल्विश यादव की कथित भूमिका की जांच पुलिस कर रही है. पुलिस की मानें तो एक रेव पार्टी में छापामारी के दौरान बैंक्वेट हॉल से पांच कोबरा समेत नौ सांप बरामद किए गए थे, जबकि सांप का 20 मिलीलीटर संदिग्ध जहर भी जब्त किया गया था.

ये भी पढ़ें- MP Election 2023: “एक्सीडेंट हुआ, कांग्रेसी पैदा हो गए और इतिहास को कलंकित कर दिया”, मध्य प्रदेश में गरजे यूपी सीएम योगी, कांग्रेस पर कसा तंज

इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी कि और पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में जांच जारी है. इसमें शामिल होने के लिए एल्विश यादव को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41 के तहत नोटिस भेजा गया है. अधिकारी ने ये भी बताया कि हमने मामले में उन पांच आरोपियों की पुलिस हिरासत भी मांगी है, जिन्हें पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था. ताकि आरोपियों से मामले में पूछताछ की जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जानिए कैसे देश के लिए कुर्बान हो गए थे लाला लाजपत राय? अमित शाह ने याद किया बलिदान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी…

13 minutes ago

‘प्रखर राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के बुलंद स्वर थे बालासाहेब ठाकरे…’ पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने शिवसेना के संस्थापक…

21 minutes ago

महिला से चेन लूटकर भाग रहे थे बदमाश, लोनी में हो गया एनकाउंटर, एक बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद के लोनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चेन स्नैचिंग का आरोपी दीपक…

24 minutes ago

अशोक सिंहल की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह का भावुक नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के तमाम शीर्ष नेताओं ने विश्व हिंदू परिषद…

29 minutes ago

गोंदिया के जंगल में महिला को गोद डाला, चाकू से किए कई वार; दोस्त के साथ शाम को घूमने गई थी

Gondia Murder Case: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बोंडराणी जंगल में मध्य प्रदेश की 35…

38 minutes ago

‘जो इंद्रियों को वश में रखता है, वही पाता है परम शांति…’ पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया पोस्ट ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता का एक प्रसिद्ध संस्कृत…

1 hour ago